बलिया स्पेशल
सीएम योगी की वीडियो कांफ्रेंसिंग, बलिया के सभी सांसद और विधायकों ने रखी बातें और की ये मांग!
बलिया डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना के रोकथाम के प्रयासों की भी जानकारी ली। लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर व सकलदीप राजभर के अलावा बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव, बेल्थरा विधायक धनंजय कन्नौजिया, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह भी जुड़े थे। इस सभी जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों व योजनाओं के बारे में फ़ीडबैक लिया। पढ़िए किसने क्या कहा ।
आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान संबोधित करते मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/fafAQmIN2g
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 12, 2020
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कहा कि जल संरक्षण पर विशेष काम करने की जरूरत है। सुरहा ताल एक बड़ा एरिया है और उसका जल प्रवाह बना रहे इस पर भी काम होना चाहिए। ऑर्गेनिक खेती की तमाम सम्भावनाएं हैं। आपके नेतृत्व में प्राकृतिक खेती इतनी हो सकती है कि प्रदेश उसका केंद्र बन सकता है। बाढ़ विभाग के कार्यों को जांच कराए जाने के साथ जेपीनगर जाने वाली जर्जर सड़क का भी निर्माण करा देने की भी बात कही। वहीं, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने घर-घर नल योजना के बारे में उपयोगी सुझाव दिए।
आज पूज्य मुख्यमंत्री मा० @myogiadityanath जी के अध्यक्षता में (मण्डल आजमगढ़) के समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। pic.twitter.com/SI1GRYkGfB
— Virendra Singh Mast (@virendramastmp) September 12, 2020
राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि बलिया में बिजली की समस्या है। रसड़ा में 400 केवीए का सबस्टेशन बन रहा है। इस कार्य मे तेजी आए। राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर ने मनियर में बने अस्पताल भवन को चालू करने की मांग की। वहीं, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि रसड़ा में मुख्य मार्ग पर 80 एकड़ भूमि उपलब्ध है। उसका सदुपयोग किया जा सकता है। चीनी मिल भी चालू हो जाती तो जिले के गन्ना किसानों की दिक्कत काफी कम हो जाती। घाघरा नदी पर भागलपुर पुल के जरिए आने वाले रास्ते को स्टेट हाई वे घोषित करने की मांग को।
खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अवगत कराया कि हर वर्ष पुलिस लाइन व स्टेडियम में जलजमाव से स्थिति खराब हो जाती है। गडहांचल में अगलगी की होने वाली घटनाओं के दृष्टिगत उधर फायर स्टेशन बनवाने की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए निर्देशित करने की बात कही। निर्भया के नाम पर डिग्री कालेज बनवाने की मांग की, ताकि उधर की बालिकाओं को दूर जाने से निजात मिल सके।
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने एसटीपी निर्माण का समाधान कराने के साथ मेडिकल कालेज की एक बार फिर मांग की। चन्द्रशेखर यूनिवर्सिटी में जलजमाव की समस्या से अवगत कराया। मंत्री शुक्ल ने यह कहा कि नगर क्षेत्र की कुछ सड़कों का प्रस्ताव दे दिया है, जिसको स्वीकृत कराने को कहा, ताकि खराब सड़क की समस्या खत्म हो जाए। शहर के बीच गडहा मुहल्ला की लोहिया मार्केट के आवंटन कराने पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को शीघ्र इसे देखकर चालू कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गंगा नदी के श्रीरामपुर घाट पर बन रही पुल का निर्माण बिहार साइड में अप्रोच मार्ग बने, इसके लिए प्रयास हो।
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जी से कहा कि शिवपुर में गंगा पर स्वीकृत वीर कुंवर सिंह सेतु के लिए पर धन अवमुक्त करवा दें। वरासत व पैमाइस कार्य में पारदर्शी व्यवस्था कराने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निर्देश दिए कि वरासत व पैमाइस की समयसीमा तय हो। उसमें नहीं हो तो लेखपाल की जवाबदेही तय हो और कार्रवाई भी हो। सोनबरसा सीएचसी पर सामान्य इंजेक्शन भी नहीं होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री जी ने सीएमओ डॉ जितेंद्र पाल को सख्त निर्देश दिए। बाढ़ का प्रभाव कम करने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताया।
सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने कहा कि पूर में स्पोर्ट्स कालेज की बाउंड्री बन चुकी है, लेकिन इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने खरीद-दरौली पुल के संपर्क मार्ग के लिए किसानों को भुगतान करने में लापरवाही की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को इस मामले का निस्तारण कराने की जिम्मेदारी दी।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




