featured
बलिया में वैक्सीनेशन अभियान बना मजाक, टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन का टोटा
बलिया। कोरोना को रोकने सरकार ने बड़े स्तर पर महावैक्सीनेशन अभियान चला रखा है। लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन ही नहीं मिल पा रही है तो वैक्सीनेशन कैसे हो पाएगा, यह सवाल खड़े होना लाज़मी है। एक तरफ सरकार ने बड़े बड़े दावे किए कि हर रोज़ हजारों लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी लेकिन दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के हाथ खाली हैं। उन्हें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन ही नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नज़र डालें तो हर दिन 11 हजार टीकाकरण का लक्ष्य शासन से मिला है
लेकिन इतनी मात्रा में टीके ही स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं हैं। अधिकतर वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की भारी भीड़ जुट जाती है, कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता। लोग वैक्सीन के लिए धक्का-मुक्की करते रहते हैं और जब सुबह से लाइन में लगने के बाद भी वैक्सीन नहीं लग पाती तो लोगों में इसका गुस्सा साफ नज़र आता है। अधिकतर सेंटर्स में दोपहर बाद ही टीकाकरण बंद हो जाता है। हिसं बैरिया के अनुसार सीएचसी सोनबरसा पर सोमवार को 80 लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगायी गयी। सीएचसी अधीक्षक डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें आज के लिये
केवल 8 वायल मिला था, जो 80 लोगों को लगाया गया। सीएचसी सीयर पर 45 प्लस के 186 तथा 18 प्लस के 86 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी। 18 वर्ष से ऊपर के लोग उत्साप पूर्व वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने के चलते वापस लौटना पड़ा। वही नगरा स्थानीय पीएचसी की बात करें तो यहां पर 45 से ज्यादा आयु वालों का टीकाकरण हो रहा है। लेकिन सोमवार को यहां टीका लगवाने सैंकड़ों की संख्या में भीड़ इक्ट्ठी हो गई। जिसके वजह से टीकाकरण रोका गया। बाद में पुलिस आई तब जाकर टीकाकरण शुरु हुआ।
कुछ ऐसा ही नजारा स्थानीय सीएचसी पर भी दिखा। यहां सोमवार को टीका लगाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम पहुंच गया। यहां दोपहर दो बजे तक 160 लोगों को डोज दी गयी थी। 45 प्लस के लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा थी। टीकाकरण के लिए जुटी भीड़ रजिस्ट्रेशन को लेकर स्वास्थ्य्रकर्मियों से बार-बार उलझ जा रही थी। सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर मजाक उड़ाया गया। लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पाया। वहीं कार्यक्रम प्रभारी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी पर पर्याप्त टीका उपलब्ध है।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा


