नगर निकाय चुनाव 2022: कौन बनेगा सिकंदरपुर का सिकंदर, ये हैं दावेदार?

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 को लेकर गहमागहमी तेज हो चुकी है. तीज-त्योहारों पर शहर के चौक-चौराहे होर्डिंग और बैनर-पोस्टर से पटे पड़े हैं. ये उन लोगों की ओर से दी गई शुभकामनाएं हैं जो आगामी चुनाव में अपनी मेहनत और किसमत आजमाने आने वाले हैं. बलिया के सिकंदरपुर नगर पंचायत का भी यही हाल है. भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस (CONGRESS) पूरी तरह तैयारी में हैं. तो वहीं निर्दल प्रत्याशी भी जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुटे हुए हैं.

सिकंदरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के जियाउद्दीन रिज़वी विधायक हैं. ये बात सपा को कॉन्फिडेंस दे रही है. तो वहीं भाजपा को अपने संगठन की मजबूती पर भरोसा है. हालांकि दूसरी पार्टियों के स्थानीय नेता भी पीछे नहीं हैं. ये बात सभी को मालूम है कि नगर निकाय चुनाव के अपने समीकरण होते हैं. अपने मुद्दे होते हैं. वोटर्स भले ही वही हों जिन्होंने विधानसभा के चुनाव में सिकंदरपुर में जियाउद्दीन रिज़वी को वोट किया. लेकिन निकाय चुनाव में पासा पलट भी सकता है.

संभावित चेहरे: 

सिकंदरपुर में कुछ नाम ऐसे हैं जिनकी चर्चाएं हैं. इन नामों को नगर निकाय चुनाव में सिकंदरपुर नगर पंचायत से संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है. भीष्म यादव, संजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सद्दाम हुसैन, नाहिदा बेगम, अनवर ठठेरा, जयराम पांडेय, दिनेश चौधरी मोनू वर्मा, शेख मारूफ अली, रविंद्र प्रसाद, प्रयाग चौहान, गणेश सोनी, भैरव नाथ वर्मा, कौशल श्रीवास्तव, डा. उमेश चंद और डा. आशुतोष गुप्ता नगर निकाय की रेस में संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं.

जातीय समीकरण:

सिकंदरपुर नगर पंचायत में किसी भी एक जाति के मतदाताओं की बहुतायत नहीं है. बल्कि मिलीजुली स्थिति है. पिछड़े वर्ग के मतदाताओं का प्रभाव है. तो सवर्ण वोटर भी ठीक-ठाक हैं. मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या भी है. तो कुल जमा बात ये है कि कोई भी उम्मीदवार किसी एक वर्ग को टारगेट कर चुनाव में बढ़त नहीं बना सकता है. बल्कि हर समाज में पैठ जरूरी है. एक ये भी वजह है कि जो निर्दलीय उम्मीदवार हैं वो मजबूत स्थिति में हैं. स्थानीय तौर पर पकड़ है और उन्हें लेकर कोई पर्सेप्शन भी नहीं है.

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago