Categories: बलिया

बलिया के 10 गांव बनेंगे मॉडल ODF, 693.73 लाख से बदलेगी तस्वीर !

बलिया। विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे बलिया में अब
10 गांवों को मॉडल ODF बनाया जा रहा है। जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले चरण में 5 हजार से अधिक आबादी वाले 164 गांवों को मॉडल ODF के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें 693.73 लाख रुपये की लागत आएगी। इस कार्य में 30 फीसदी धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत की निधि से खर्च की जाएगी।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत ‘मेरा गांव स्वच्छ गांव’ अब धरातल पर उतरेगा। हर राजस्व ग्राम में सामुदायिक सोख्ता गड्ढों, प्लास्टिक एकत्रीकरण केंद्र का निर्माण होगा। इसके अलावा, गांवों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन किया जाना है। शासन ने जिले के गांवों को स्वच्छ रखने और कूड़ा प्रबंधन के लिए बुलंदशहर के गांव शहजादपुर कनैनी मॉडल के तहत कार्य कराने का निर्देश दिया है।

करीब 4 माह पहले पंचायती राज विभाग के 40 कर्मियों का दल शहजादपुर कनैनी मॉडल को परखने के लिए गया था ताकि निर्माण को गति दी जा सके। अब पंचायती राज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रक्रिया तेज कर दी है। पहले चरण में विभाग ने 10 गांवों में ठोस और तरल कूड़ा प्रबंधन के लिए संयंत्र लगाने के लिए कुल 693.73 लाख की कार्ययोजना शासन को भेजी थी, जो स्वीकृत हो चुकी है। शासन की ओर से धन का आवंटन भी कर दिया गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी की माने तो ग्रामवार कार्ययोजना के सापेक्ष 30 फीसदी धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत की निधि से खर्च की जाएगी। जल्द ही इन गांवों में कूड़ा प्रबंधन से संबंधित कार्य शुरू कराया जाएगा। इसे लेकर प्रक्रिया चल रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago