Categories: बलिया

हाईटेक होंगे बलिया के अस्पताल! रजिस्ट्रेशन से लेकर इलाज कराने तक की बदलेगी व्यवस्था

बलिया में तहसील स्तरीय 6 सीएचसी के अलावा जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को अब पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा। सभी अस्पतालों में मरीजों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। मरीज के रजिस्ट्रेशन से लेकर दवा वितरण तक का सारा काम ऑनलाइन होगा। शासन से धनराशि मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है।

अब ऐसे होगा इलाज- अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों का पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के समय मरीज को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद एक नंबर दिया जाएगा। उसी नंबर के आधार पर वह ओपीडी में जाएगा। पैथोलॉजी में भी अब काम मैनुअल नहीं होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पैथोलॉजिस्ट मरीज की जांच कर रिपोर्ट ऑनलाइन फीड करेगा।

दवा वितरण काउंटर पर भी मरीज को रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर दवा दी जाएगी। दोबारा आने पर मरीज को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उसे पहले मिले नंबर को बताना होगा। उसी आधार पर अगले दिन का पंजीकरण किया जाएगा। इस हिसाब से अब मरीज को पूर्व की भांति अस्पताल से पर्चा नहीं बनवाना पड़ेगा। यदि किन्हीं कारणों से मरीज अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल जाता है तो उसके आधार नंबर से उसका पूरा विवरण मिल जाएगा।

इन अस्पतालों में बदलेगी सुविधा- बैरिया तहसील के सोनबरसा, बांसडीह तहसील के रेवती, सदर तहसील के दुबहड़, बेल्थरारोड तहसील के सीयर, रसड़ा और सिकंदरपुर सीएचसी के अलावा जिला मुख्यालय स्थित पुरुष और महिला अस्पताल पर आठ-आठ कंप्यूटर सिस्टम की खरीद होनी है। शासन से आवंटित करीब 50 लाख रुपये में से सिस्टम खरीद पर करीब 40.80 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। शेष बचे रुपये सभी सीएचसी पर इंटरनेट आदि की व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे।

पोर्टल पर सुरक्षित रहेगा विवरण– निदेशालय की ओर से तैयार जे पोर्टल पर मरीज का पूरा विवरण ऑनलाइन करते हुए सुरक्षित रखा जाएगा। मरीज को उक्त अस्पताल के अलावा जिला अथवा अन्य शहर में इलाज कराए जाने पर पूर्व में हुए इलाज का पर्चा दिखाने की जरूरत नहीं होगी। मरीज के आधार कार्ड नंबर से उसके इलाज का पूरा विवरण पोर्टल पर मिल जाएगा।

उपकरणों से लैस होंगी 4 सीएचसी- एनआरएचएम के डीपीएम डॉ. आरबी यादव ने बताया कि स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना तंत्र के तहत जिला मुख्यालय स्थित पुरुष और महिला अस्पताल के अलावा छह सीएचसी को पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड कर दिया जाएगा। डीएचएस की बैठक में अनुमोदन मिल गया है। कंप्यूटर व अन्य उपकरणों की आपूर्ति के लिए कार्यवाही शुरू करा दी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

5 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago