Categories: बलिया

बलिया-छपरा रेल खंड पर 4 ट्रेन एक सप्ताह तक रहेंगी कैंसिल, कई ट्रेनों का बदला समय, देंखे शेड्यूल

बलिया और छपरा आने जाने रेल यात्रियों को एक सप्ताह तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि बलिया-छपरा रेल खंड पर करीब एक सप्ताह तक दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने 4 सवारी गाड़ियों का परिचालन निरस्त करने और करीब 21 को नियंत्रित कर चलाने का फैसला लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया है कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन यार्ड के रिमाडलिंग योजना के तहत प्री नॉन और नॉन इंटरलॉक काम हो रहा है। ऐसे में वाराणसी सिटी से 13 से 20 अक्तूबर तक चलने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा, छपरा से 13 से 20 अक्तूबर तक चलने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी, औड़िहार से 13 से 20 अक्तूबर तक चलने वाली 05136 औड़िहार- छपरा और छपरा से 14 से 20 अक्तूबर तक चलने वाली 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

बरौनी से 11 एवं 12 अक्तूबर को चलने वाली 15231 बरौनी-गोदिंया एक्सप्रेस छपरा कचहरी-बकुल्हां स्टेशनों के बीच 60 मिनट, 13 अक्तूबर को 90 मिनट, 14 से 19 अक्तूबर तक 70 मिनट तथा 20 अक्तूबर को 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी । साथ ही बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 10 एवं 19 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट, 11 अक्तूबर को 60 मिनट तथा 13 से 18 अक्तूबर तक 45 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।

अजमेर से 10 एवं 17 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस 90 मिनट, 11 अक्तूबर को 130 मिनट 13 व 18 अक्तूबर को खुलने वाली इस गाड़ी को 120 मिनट नियंत्रित किया जायेगा। अमृतसर से 12, 15 एवं 17 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 70 मिनट, 10 अक्तूबर को 45 मिनट तथा 19 अक्तूबर को 30 मिनट नियंत्रित की जायेगी।

जयनगर से 11, 14, 16 व 18 अक्तूबर को चलने को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 45 से 90 मिनट नियंत्रित की जायेगी। सूरत से 12, 13, 14, 16 एवं 18 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस 30 से 150 मिनट तथा आनंद विहार टर्मिनस से 19 अक्तूबर को रवाना होने वाली 14018 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 120 से 150 मिनट नियंत्रित की जायेगी। 13 अक्तूबर को डा. अम्बेडकर नगर प्रस्थान करने वाली 19305 डा. अम्बेडकर नगर-कामख्या एक्सप्रेस 150 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।

Ritu Shahu

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago