नगर निकाय चुनाव 2022: कौन बनेगा सिकंदरपुर का सिकंदर, ये हैं दावेदार?

त्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 को लेकर गहमागहमी तेज हो चुकी है. तीज-त्योहारों पर शहर के चौक-चौराहे होर्डिंग और बैनर-पोस्टर से पटे पड़े हैं. ये उन लोगों की ओर से दी गई शुभकामनाएं हैं जो आगामी चुनाव में अपनी मेहनत और किसमत आजमाने आने वाले हैं. बलिया के सिकंदरपुर नगर पंचायत का भी यही हाल है. भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस (CONGRESS) पूरी तरह तैयारी में हैं. तो वहीं निर्दल प्रत्याशी भी जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुटे हुए हैं.

सिकंदरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के जियाउद्दीन रिज़वी विधायक हैं. ये बात सपा को कॉन्फिडेंस दे रही है. तो वहीं भाजपा को अपने संगठन की मजबूती पर भरोसा है. हालांकि दूसरी पार्टियों के स्थानीय नेता भी पीछे नहीं हैं. ये बात सभी को मालूम है कि नगर निकाय चुनाव के अपने समीकरण होते हैं. अपने मुद्दे होते हैं. वोटर्स भले ही वही हों जिन्होंने विधानसभा के चुनाव में सिकंदरपुर में जियाउद्दीन रिज़वी को वोट किया. लेकिन निकाय चुनाव में पासा पलट भी सकता है.

संभावित चेहरे: 

सिकंदरपुर में कुछ नाम ऐसे हैं जिनकी चर्चाएं हैं. इन नामों को नगर निकाय चुनाव में सिकंदरपुर नगर पंचायत से संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है. भीष्म यादव, संजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सद्दाम हुसैन, नाहिदा बेगम, अनवर ठठेरा, जयराम पांडेय, दिनेश चौधरी मोनू वर्मा, शेख मारूफ अली, रविंद्र प्रसाद, प्रयाग चौहान, गणेश सोनी, भैरव नाथ वर्मा, कौशल श्रीवास्तव, डा. उमेश चंद और डा. आशुतोष गुप्ता नगर निकाय की रेस में संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं.

जातीय समीकरण:

सिकंदरपुर नगर पंचायत में किसी भी एक जाति के मतदाताओं की बहुतायत नहीं है. बल्कि मिलीजुली स्थिति है. पिछड़े वर्ग के मतदाताओं का प्रभाव है. तो सवर्ण वोटर भी ठीक-ठाक हैं. मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या भी है. तो कुल जमा बात ये है कि कोई भी उम्मीदवार किसी एक वर्ग को टारगेट कर चुनाव में बढ़त नहीं बना सकता है. बल्कि हर समाज में पैठ जरूरी है. एक ये भी वजह है कि जो निर्दलीय उम्मीदवार हैं वो मजबूत स्थिति में हैं. स्थानीय तौर पर पकड़ है और उन्हें लेकर कोई पर्सेप्शन भी नहीं है.

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago