Connect with us

बैरिया

बलिया: बैरिया में चुनावी चहल-पहल, जदयू की ओर से ये होंगे उम्मीदवार

Published

on

उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव मुहाने पर खड़ा है। सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। सात विधानसभा सीटों वाले बलिया जिले में भी चुनावी सक्रियता बढ़ी हुई है। बलिया के सात विधानसभा सीटों में एक सीट है जिसने हर किसी का ध्यान खींचा हुआ है। बैरिया विधानसभा सीट से किस पार्टी की ओर से कौन उम्मीदवार बनने वाला है इसे लेकर अब तक तस्वीरें साफ नहीं हैं। लेकिन बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

बैरिया सीट पर जनता दल यूनाईटेड की ओर से मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय का नाम सबसे आगे है। जदयू के सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर रमेश चंद्र उपाध्याय के नाम पर मुहर लग चुकी है महज औपचारिकताएं ही बची हैं। मेजर रमेश भी बैरिया में खूब सक्रिय दिख रहे हैं। पूरा क्षेत्र उनके पोस्टर-बैनरों से पटा हुआ है। क्षेत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू आलाकमान के साथ मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय के पोस्टर लगे हैं।

बैरिया में मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय के लगे पोस्टर

बैरिया में मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय के लगे पोस्टर

ऐसे ही एक पोस्टर पर लिखा गया है “मिशन 2022, आपका फौजी सेवक आपके साथ मिलकर करेंगे बैरिया का विकास।” ये पोस्टर अपने आप में बैरिया सीट के समीकरण बता रहा है। जदयू इस सीट से मेजर रमेश को मैदान में उतारने का मन बना चुकी है। हालांकि इसे लेकर पार्टी की ओर से घोषणा होनी बाकी है।

औपचारिक घोषणा का पेंच गठबंधन को लेकर फंसा हुआ है। जदयू 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर उतरना चाहती है। भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन को लकेर मामला तय होने के बाद सीटों का बंटवारा होगा। जदयू की पूरी कोशिश रहेगी कि बलिया की बैरिया सीट उनके ही खाते में आए। तो अगर ऐसा होता है तो आगामी चुनाव में मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय जदयू के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी रण में नजर आएंगे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बैरिया

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

Published

on

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के पिपरियाटा निवासी ओम प्रकाश गिरी को बलिया जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, कर्ण छपरा निवासी त्रिवेणी सिंह को बैरिया विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को संगठन के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का निर्देश दिया है।

ओम प्रकाश गिरी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

Continue Reading

बैरिया

मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा इब्राहिमाबाद का पॉलीटेक्निक

Published

on

बलिया के बैरिया क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में करोड़ों की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक बनाया गया था। अब इसे जननायक स्व. बाबू मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर प्रदेश सरकार और राज्यपाल की ओर से इसकी मंजूरी मिल गयी है।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की पिछली सरकार में करीब 19 करोड़ रुपए खर्च कर इब्राहिमाबाद में राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण कराया गया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया था।
कुछ दिनों पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राजकीय पॉलीटेक्निक का नाम अपने मामा और बलिया के गांधी व बैरिया के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक मैनेजर सिंह के नाम पर करने की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने शासन को पत्र लिखा था।

अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को परिवहन मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शासन से मंजूरी के बाद राज्यपाल की ओर से नामकरण की अनुमति मिल गयी है।

खास बात है कि मैनेजर सिंह ने बेरिया क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के कई केन्द्र स्थापित किए। हालांकि किसी से उन्होंने अपना नाम नहीं जोड़ा। राजकीय पॉलीटेक्निक का नामकरण उनके नाम पर होना स्व. सिंह के प्रति श्रद्धांजलि है।

Continue Reading

featured

बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर इन तीन ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी

Published

on

बलिया में बैरिया विधानसभा के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर अब से 3 ट्रेनों के ठहराव को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। जिन 3 ट्रेनों का ठहराव होगा, उसमें बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस, बरौनी – अम्बाला एक्सप्रेस  और गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस शामिल हैं। वाराणसी डिवीजन को इन तीन ट्रेनों के ठहराव के लिए जल्द से जल्द कहा गया है।

बता दें कि इन ट्रेनों के ठहराव की लागतार मांग हो रही थी। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के पत्र और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह के अनुरोध पर बलिया निवासी मुरादाबाद रेल मंडल केएडीआरएम  निर्भय नारायण सिंह के अथक प्रयास से आज बैरिया वासियों को बड़ी सौगात मिली है। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।

इन ट्रेनों के ठहराव से अब बैरिया क्षेत्र के सैंकड़ों ग्रामवासियों को बहुत सुविधा होगी। अब रेलयात्री आसानी से सफर कर पाएंगे। ये तीनों ट्रेनें एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, ऐसे में यात्री आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!