बलिया
भाजपा प्रत्याशी पर बोले उपेंद्र तिवारी-“सालों पहले उन्हें धोखा मिला अब सपना साकार करने का वक्त”
बलिया। चुनाव आते ही दलबदल की राजनीति शुरु हो जाती है। इसी बीच बलिया में राजनैतिक सरगर्मियां उस वक्त तेज हो गई जब वार्ड 48 की जिला पंचायत सदस्य सुप्रिया चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी के जीराबस्ती स्थित कार्यालय पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने उन्हें बीजेपी में शामिल कराया। सुप्रिया मदान के भाजपा में शामिल होते ही उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया है। इस पर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि इस परिवार को 1995 में मौका मिला था।लेकिन कुछ लोगों ने धोखा दे दिया। यह बात इनके मन में धधक रही थी। जिसे पूरा करने का समय आया है।
तिवारी ने कहा कि सुप्रिया चौधरी के ससुर कामेश्वर चौधरी को जिलापंचायत अध्यक्ष बनने से रोक दिया गया। लेकिन आज भाजपा उनके बहू को जिलापंचायत अध्यक्ष बनाकर उनके सपने को साकार करेगी। यह बातें मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय पर पत्र प्रतिधियों से रूबरू होते हुए कही। प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में जिस तरह से विकास का स्वरूप सामने आया है, वह पर्याप्त नहीं है। अब तक कागजों पर अधिक विकास हुआ है लेकिन वह धरातल पर नहीं है। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए
सुप्रिया चौधरी को आशीर्वाद दिया है, ऐसे में इन्हें अध्यक्ष बनाने में हम लोग कहीं से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि कल गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में सुप्रिया चौधरी के नाम की घोषणा के तुरंत बाद प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरुप शुक्ल, सिकंदरपुर विधायक संजय यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए घोषित किए गए प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी के पति शिव दयाल चौधरी को साथ लेकर बैरिया विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे।
सबसे पहले मंत्री कारवां खपडिय़ा बाबा के आश्रम संकीर्तन नगर पहुंच कर खपडिय़ा बाबा के समाधि पर मत्था टेंका और वहीं स्वामी हरिहरानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। आश्रम संकीर्तन नगर पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अनुज पूर्व ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील पांडेय सहित काफी लोग आश्रम संकीर्तन नगर स्वागत करने पहुंचे। वहां से रात लगभग 8.30 बजे मंत्री का काफिला सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय पर पहुंचा। जहां भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा जिला पंचायत सदस्य व उनके प्रतिनिधि भी पहुंचे थे।
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
featured
एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह में स्थापित की गई बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग की यह महत्वपूर्ण मशीन अस्पताल परिसर तक पहुंचने के बावजूद अब तक चालू नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मशीन के संचालन से लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, इलेक्ट्रोलाइट्स, कार्डियक प्रोफाइल, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन समेत करीब 30 प्रकार की महत्वपूर्ण जांचें सीएचसी स्तर पर ही उपलब्ध हो सकती हैं। फिलहाल इन जांचों के लिए मरीजों को जिला अस्पताल या निजी पैथोलॉजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है।
सीएचसी बांसडीह में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सामान्य जांच सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद गंभीर बीमारियों से जुड़ी कई आवश्यक जांचों का अभाव बना हुआ है। ऐसे में मशीन का चालू होना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। अनुमान है कि इससे क्षेत्र की लगभग 40 हजार आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर एक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण है, जिसे क्लिनिकल केमिस्ट्री एनालाइजर भी कहा जाता है। यह रक्त, प्लाज्मा और सीरम जैसे जैविक नमूनों की रासायनिक जांच कर विभिन्न रोगों के सटीक निदान में मदद करता है। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि उन्हें मशीन के स्थापित न होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर मशीन को शीघ्र चालू कराने की कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने कहा कि मशीन के संचालन से बांसडीह सीएचसी में कई महत्वपूर्ण जांचें शुरू हो जाएंगी, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। अब क्षेत्रवासियों को मशीन के जल्द शुरू होने का इंतजार है।
बलिया
अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में रघुनाथपुर, दुबहड़ और आईटीआई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में बार-बार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने, जर्जर तारों को बदलने, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, फीडरों और लाइनों का नियमित रखरखाव कराने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस दौरान गड़वार क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल कराने में व्यस्त अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। उनकी अनुपस्थिति में विभाग द्वारा अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
अरविन्द गिरि ने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, किसान, छात्र-छात्राएं, व्यापारी और छोटे व्यवसायी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी लोग आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।
-
featured2 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured5 days agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured2 weeks agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured3 weeks agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन


