बलिया खबर ऑनलाइन पोल में सबसे आगे उपेन्द्र तिवारी, जानें कौन विधायक रहे सबसे फिसड्डी ?

डिजिटल डेस्क बलिया : लोकतंत्र में जनता के प्रति सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी जनप्रतिनिधि की होती है। प्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वो संकट के समय में जनता के साथ खड़ा हो। मौजूदा वक्त में देश कोरोना संकट और लॉकडाउन से जूझ रहा है।

ऐसे में सवाल उठा हैं कि क्या सभी जन प्रतिनिधि अपनी ज़िम्मेदारी को सही ढंग से निभा रहे हैं? बलिया खबर ने इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन पोल किया। जिसमें ये पूछा गया कि कोरोना लॉकडाउन में बलिया का कौन सा विधायक लोगों के सबसे ज़्यादा काम आ रहा है? बलिया खबर के पोल में फेफना से बीजेपी विधायक उपेन्द्र तिवारी ने बाज़ी मारी।

पोल के मुताबिक, तकरीबन 54 फीसदी लोगों का मानना है उपेन्द्र तिवारी संकट के समय में सबसे ज़्यादा लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं पोल में बांसडीह के समाजवादी पार्टी विधायक राम गोविंद चौधरी सबसे पीछे नज़र आए।

सिर्फ 11.1 फीसदी लोगों ने उनपर भरोसा जताया और माना कि वो संकट में जनता के साथ खड़े हैं। रसड़ा से बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह पोल में दूसरे स्थान पर रहे। तकरीबन 41.1  फीसद लोगों ने माना कि सिंह लॉकडाउन में लोगों के सबसे ज़्यादा काम आ रहे हैं। सिकंदरपुर से बीजेपी विधायक संजय यादव पोल में तीसरे स्थान पर रहे। तकरीबन 25.8 फ़ीसदी लोगों ने उन पर भरोसा जताया।

वहीं बीजेपी के फायरब्रांड नेता एवं बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह की बात करें तो उन्हें पोल में 24.7 फीसदी लोगों का वोट मिला। पोल में 23.2 फीसदी लोगों ने बलिया सदर से बीजेपी विधायक एवं योगी कैबिनेट में मंत्री आनंद स्वरूप को कोरोना संकटकाल में लोगों का सबसे बड़ा मददगार बताया।

इसके साथ ही पोल में बेल्थरा से बीजेपी विधायक धनंजय कनौजिया पर सिर्फ 20.2 फीसदी लोगों ने भरोसा जताया। ग़ौरतलब है कि देश में 24 मार्च से कोरोना लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन में बड़ी संख्या में लोग बेरोज़गार हुए हैं।

बेरोज़गारी की मार झेल रहे बड़ी तादाद में श्रमिकों के पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं, जिसके चलते वो खुदकुशी जैसे कदम उठा रहे हैं। ऐसे में जन प्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी है कि वो श्रमिकों की मदद कर उनकी जान बचाएं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago