कोरोना इफेक्ट : लॉकडाउन में शिक्षक पुरस्कार के लिए पहली बार होगा ऑनलाइन आवेदन, जानें तिथि


बलिया डेस्क. लॉकडाउन में शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे.
हर साल जिले स्तर पर ऑफलाइन आवेदन लेकर जिला चयन समिति से स्क्रूटनी के बाद शिक्षकों के नाम प्रदेश स्तरीय चयन समिति को भेजे जाते थे. लेकिन इस बार जिला चयन समिति का गठन न करके सीधे राज्य स्तर पर चयन समिति का गठन होगा. बेसिक में दो वर्षों से हर जिले से एक शिक्षक को पुरस्कृत किए जाने की योजना चल रही है लेकिन अब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिली है. पिछले साल भी कम जिलों से आवेदन प्राप्त हुए थे.

 


1 से 30 जून तक वेब पोर्टल पर करना है शिक्षकों को आवेदन

बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षकाओं के चयन के लिए प्रेरणा वेब पोर्टल के माध्यम से एक से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना है.

 

 

पांच सितंबर को किए जाएंगे पुरस्कृत
जिलों से सत्यापन रिपोर्ट एक से 14 जुलाई के बीच मंगाई जाएगी और 15 जुलाई से 14 अगस्त के बीच राज्य चयन समिति अर्ह आवेदकों के प्रार्थना पत्रों का मूल्यांकन एवं चयन की कार्रवाई पूरी करेगी. शिक्षक दिवस पर यानी 5 सितंबर को शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

5 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

5 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

5 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

5 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

5 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 days ago