उत्तर प्रदेश
यूपी पुलिस भर्ती के लिए 19 नवंबर से करें आवेदन, जानें 10 अहम बातें
उत्तर प्रदेश में सिविल पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49,568 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 नवंबर से लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। कुछ तकनीकी दिक्कतों से पूर्व में घोषित तिथि पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। आवेदन की अंतिम तिथि व ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 8 दिसंबर 2018 होगी।
1. शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हो।
2. आयु संबंधी योग्यता – पुरुष अभ्यर्थी ने दिनांक 1 जुलाई, 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और 22 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। यानी जन्म 02 जुलाई, 1996 से पहले और 1 जुलाई, 2000 के बाद का नहीं होना चाहिए।
महिला अभ्यर्थी ने दिनांक 1 जुलाई, 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और 25 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। यानी जन्म 02 जुलाई, 1993 से पहले और 1 जुलाई, 2000 के बाद का नहीं होना चाहिए।
एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
होम गार्ड्स को आयु में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
3. शारीरिक मानक
पुरुषों के लिए
– सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 84 सेमी हो।
– एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 77 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 82 सेमी हो।
महिलाओं के लिए
– सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी. होनी चाहिए। – एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 147 सेमी. होनी चाहिए।
– वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो
4. चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
5. आवेदन शुल्क
ऑफलाइन (ई-चालान) आवेदन शुल्क 10 दिसंबर तक जमा होगा। सभी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।
6. यूं करें आवेदन
अभ्यर्थी को बोर्ड की वेबसाइट http://prpb.gov.in पर जाकर All Notification/Advertisement को क्लिक करना होगा। उसके बाद आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिख आर्म्ड कान्सटेबुलरी के लिए Candidate’s Registration पर क्लिक कर आगे की प्रक्रियाओं को पूरा करें
7. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके या ऑफलाइन ई-चालान के माध्यम से करना होगा।
8. पहले जारी किए गए नोटिफिकेश के मुताबिक लिखित परीक्षा 4 व 5 जनवरी 2019 को कराई जाएगी। जून 2019 के तीसरे सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
9. फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर निकाली जाएगी।
10. इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
featured
PET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बलिया के बांसडीह CHC के मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता गिरफ्तार
बलिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज के जरिए सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
कैसे चलता था खेल
पुलिस के मुताबिक, गिरोह अभ्यर्थियों से 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक वसूलता था। इसके बाद एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में हेरफेर कर किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा देने के लिए भेजा जाता था। इस खेल को मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता संगठित तरीके से संचालित कर रहा था।
गिरफ्तारी और बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस का सख्त रुख
एसपी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमित गुप्ता समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच चल रही है।
यह गिरफ्तारी जिले में स्वास्थ्य विभाग और परीक्षा प्रणाली दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
featured
गाली देने वाले शहरों के टॉप 10 में शामिल हुआ बलिया, 73% लोग करते हैं गालियों का इस्तेमाल
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का नाम अब उन शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहाँ गालियों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। हाल ही में जारी एक सर्वे के मुताबिक, बलिया के 73% लोगों ने खुद कबूल किया कि वे बातचीत के दौरान गालियों का प्रयोग करते हैं।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अब यह आदत सिर्फ युवाओं और बड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि चौथी क्लास तक के बच्चे भी गालियां देने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसका कारण सोशल मीडिया, मोबाइल गेम्स और घर-परिवार का माहौल है।
विशेषज्ञों की चेतावनी
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि गालियों की बढ़ती आदत न केवल भाषा को दूषित कर रही है, बल्कि बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल रही है। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों को बेहतर वातावरण और सही भाषा सिखाने की अपील की।
टॉप 10 शहर जहाँ सबसे ज्यादा गालियां दी जाती हैं
-
कानपुर – 78%
-
लखनऊ – 76%
-
वाराणसी – 76%
-
मुरादाबाद – 76%
-
संतकबीरनगर – 76%
-
मेरठ – 75%
-
प्रयागराज – 75%
-
गौतमबुद्ध नगर – 73%
-
बलिया – 73%
-
मिर्जापुर – 73%
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 hour agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


