बलिया स्पेशल
बलिया बीजेपी ने मनाया PM मोदी का जन्मदिन, मंत्री ने दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण
बलिया डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 70 साल के हो गए. सन 1950 में 17 सितंबर को जन्मे पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज कई आयोजन पुरे देश में हुए . हालांकि पीएम मोदी ने बीजेपी (BJP) और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से साफ कहा है कि उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जाए.
#जनपद–#बलिया में…
माननीय #प्रधानमंत्री जी के #70वें जन्मदिवस पर विकासखण्ड प्रांगण रसड़ा में जिला #दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में #145 दिव्यांगजन को #सहायक #उपकरण #वितरित किया।
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने मोदीजी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ व आशीर्वाद दिया pic.twitter.com/xscUfe3sCx— Anand Swarup Shukla (@anandswarupbjp) September 17, 2020
बीजेपी ने उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना रही है. इसके तहत बीजेपी 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मना रही है. बीजेपी इस मौके पर देश के हर राज्य में एक वर्चुअल रैली का आयोजन कर रही है.
बलिया में भी आज पार्टी के सभी कार्यकर्ता ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया. विकास खण्ड रसड़ा में दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण हुआ. राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कुल 145 लाभार्थियों में 15 व्हीलचेयर, 30 बैसाखी एवं 100 कान की मशीन का वितरण किया.
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, ब्लॉक प्रमुख सतीश सिंह, बीडीओ संतोष यादव, दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी विकेश कुमार पटेल, उप निदेशक कृषि इंद्राज आदि उपस्थित रहे।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





