देश
उलेमा ने शबे बरा’त पर मुसलमानों से की अपील, घरों से बाहर न निकलें, घरों में रहकर दुआ करें
कोरोना वायरस ने एक भयानक महामारी का रूप ले लिया है। पूरी दुनिया इससे त्रस्त है। हज़ारों की संख्या में लोगों की मृत्यु हो चुकी है और दस लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अपने देश में भी इससे प्रभावित होने वालों की तादाद चार हज़ार से अधिक हो चुकी है। इससे सुरक्षा के लिए देश में लॉकडाउन जारी है। इसकी पाबंदी करते हुए मस्जिदों में भी सामूहिक और जुमे को सीमित कर दिया गया है और घरों में नमाज़ अदा की जा रही है।
प्रत्येक वर्ष बहुत से मुसलमान शबे बरा’त के अवसर पर मस्जिदों में रात्री जागरण करते हुए इबादत का विशेष प्रबंध करते हैं, ईश्वर के गुण्गान में लीन रहते हैं और सामूहिक तौर पर क़ब्रिसतान का दर्शन करने के लिए जाते हैं। इस वायरस से सुरक्षा का प्रभावी उपाय यह है कि सामाजिक पृथकता (Social Distancing) को बरक़रार रखा जाए और कहीं भी लोग जमा न हों। शबे बरा’त के अवसर पर भी इसकी पाबंदी करना अक़्लमंदी होगी।
इसलिए इस अवसर पर ऐसे तमाम मुसलमानों से अपील की जाती है कि शबे बरा’त में इबादत, नमाज़, ईश्वर का गुणगान, क़ुरआन का पाठ आदि अपने घरों में ही रह कर करें। क़ब्रिसतान के दर्शन के लिए भी न निकलें, बल्कि घरों में रह कर अपने मृत परिजनों के लिए दुआ करें। नौजवानों से भी विशेष अपील की जाती है कि इस रात घरों से बाहर हरगिज़ न निकलें, घरों में रह कर ही रात्री जागरण करें और विशेष दुआवों की व्यवस्था करें कि अल्लाह इस महामारी से तमाम देशवासियों की सुरक्षा करे।
अपीलकर्त्ता
मौलाना तौक़ीर रज़ा खाँ, अध्यक्ष मुस्लिम इत्तिहाद परिषद, बरेली
मौलाना सैयद महमूद मदनी, महासचिव जमिअत उलमा हिन्द
जनाब सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी, अमीर जमाअत इस्लामी हिन्द
मौलाना मुफती मोहम्मद मोकर्रम, शाही इमाम मस्जिद फतहपुरी, दिल्ली
मौलाना असग़र अली इमाम सलफी, अमीर मर्कज़ी जमीअत अहले हदीस, दिल्ली
मौलाना ख़ालिद सैफुल्लाह रहमानी, सचिव इस्लामिक फिक़्ह एकेडमी (इंडिया), हैदराबाद
हज़रत मोहम्मद तनवीर हाषम, सज्जादानषीं, खानक़ाह हाशमिया, बीजापुर, कर्नाटक
मौलाना सग़ीर अहमद खाँ, अमीर शरियत, कर्नाटक
डॉक्टर ज़फ़रुल इस्लाम खाँ (अज़हरी) चेयरमैन, अल्पसंख्यक आयोग, दिल्ली
हज़रत मोहम्मद मोईन मियां, पीर तरीक़त, मुम्बई
मौलाना हाफ़िज़ सैयद अतहर अली, प्रबंधक जामिया मोहम्मदिया, मुम्बई
मौलाना शब्बीर नदवी, प्रबंधक मदरसा इस्लाह अल-बनात, बंगलौर
मौलाना अमीन उस्मानी, सचिव, सचिव इस्लामिक फिक़्ह एकेडमी (इंडिया), दिल्ली
जनाब कमाल फारूक़ी, पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग, दिल्ली
मौलाना अरशद मदनी, अध्यक्ष जमीअत उलमा हिन्द
मौलाना महमूद दरियाबादी, उपाध्यक्ष उलमा कौंसिल, मुम्बई
मुज्तबा फ़ारूक़, महासचिव, आल इंडिया मुस्लिम मजलिस मुशावरत
featured
सड़क दुर्घटना में हुई TV एक्टर की मौत, बलिया के रहने वाले थे अमन जायसवाल
बलिया : मुंबई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बेल्थरा रोड के रहने वाले होनहार टीवी कलाकार अमन जायसवाल का शुक्रवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
अमन जायसवाल बेल्थरा रोड के रहने वाले थे। प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल के पौत्र और आशीष जायसवाल के बेटे थे। वह मुंबई में रहकर टीवी सीरियल्स में मुख्य किरदार निभा रहे थे और अपने काम से बलिया का नाम रोशन कर रहे थे। अमन मुंबई में जब भी किसी प्रोजेक्ट को साइन करते उनके नाम के साथ बलिया का जिक्र जरुर होता था। वह अब तक तीन लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा चुके थे। उनकी आकस्मिक मौत ने पूरे बेल्थरा रोड को गहरे शोक में डाल दिया है।
बड़े बड़े एक्टर्स के साथ धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ अमन जायसवाल का पहला लीड शो रहा। इसमें उन्होंने आकाश का किरदार निभाया था। जिसके बाद से उनकी पोपुलिराटी दिन ब दिन बदती जा रही थी और उन्हें कई प्रोजेक्ट मिले थे। बलिया के अमन फिल्मी सिटी कही जाने वाली मुंबई में रहकर कई फ़िल्म और सीरियल में किया। अमन की सफलता और संघर्ष की कहानी, युवाओं को प्रेरित करती आई है। अमन ने साबित किया कि छोटे शहर के लोग भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमन बाइक से फिल्म सिटी के पास दोपहर करीब 3 बजे किसी ऑडिशन में जा रहे थें। अचानक हाईवे पर एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। घायल अमन को उनके दोस्त अभिनेश मिश्रा तुरंत कामा अस्पताल लेकर गए, लेकिन हादसे के आधे घंटे बाद अमन ने दम तोड़ दिया।
अमन की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बेल्थरा रोड में लोग इस असामयिक घटना से गहरे सदमे में हैं। अमन जैसे होनहार कलाकार का यूं असमय जाना वाकई में बेहद दुखद है।
देश
पंजाब में AAP ने तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ने का किया ऐलान
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी ने गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में असम की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की गुरुवार को घोषणा की। उसने उम्मीद जताई कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) उन्हें इन सीटों से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा।
‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ‘हम एक परिपक्व गठबंधन के भागीदार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन इसे स्वीकार करेगा. लेकिन चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। हम इन तीन सीट के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर रहे है।’
पाठक ने कहा कि ‘अब सभी चीजों में तेजी लानी चाहिए. कई महीनों से बातचीत जारी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हम मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई में ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ हैं। गठबंधन के संबंध में सभी फैसले तुरंत लिए जाने चाहिए।’
देश
लोकसभा चुनाव से पहले AAP ने किया बडे़ स्तर पर संगठन विस्तार, कई विंगों में हुई नियुक्तियां
पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। करीब 2500 से अधिक लोगों को संगठन में जगह दी गई है। कुछ दिन पहले पार्टी जॉइन करने वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिली है।
गुरदासपुर से भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए स्वर्ण सलारिया को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि डॉ. केडी सिंह और राजिंदर रीहल को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलका में कैप्टन हरजीत सिंह को लोकसभा वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक विंग में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी का लक्ष्य सभी 13 लोकसभा सीटों को फतह करना है। क्योंकि CM भगवंत मान पहले ही पंजाब में इस बार 13-0 का नारा दे चुके हैं।
पार्टी की तरफ से जिला से लेकर स्टेट तक संगठन के सभी विंगों में नई तैनाती की गई हैं। इसमें जिला स्तर के डॉक्टर विंग, एक्स इंप्लाई विंग, स्वर्णकार विंग, ट्रांसपोर्ट विंग, इंटेक्चुअल विंग और बीसी विंग शामिल है। बीसी विंग में सबसे ज्यादा लोगों को जगह दी गई। पार्टी ने संगठन को इस तरह मजबूत किया है कि ब्लॉक व गली तक उनकी पहुंच संभव हो पाए। इससे पहले भी पार्टी इस तरह इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां कर चुकी है।


