बलिया
बलिया की राजनीति की अटल ज्योति देवेंद्र सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन कल
राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो अटल ज्योति की तरह संगठन को जगमगाते रहते हैं। ऐसा ही एक नाम है जो बलिया की राजनीति में हमेशा अमर रहेगा। हम बात कर रहे हैं बलिया की राजनीति में अपनी अमिट छवि छोड़ने वाले स्वर्गीय देवेंद्र सिंह की। जो हमेशा युवाओं के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। उनकी 7वीं पुण्यतिथि पर छात्र संघ परिवार के संयोजन में 30 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को प्रात: 10 बजे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सभागार (टी डी कॉलेज बलिया) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें जनपद के सभी महाविद्यालयों के सम्मानित छात्रनेता सम्मिलित होंगे।
देवेंद्र सिंह के बारे में ऐसी अनगिनत यादगार बातें हैं जो लोगों की जुबान पर हमेशा रहती हैं। देवेंद्र सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके करीबी बताते हैं कि उनके व्यक्तित्व का ओज ऐसा था कि हर कोई हैरान रह जाता था। वाणी इतनी मधुर कि विरोधी भी चौंक जाते थे। उनकी वाकपटुता अद्भुत कला थी। लोग बताते हैं कि उनसे जो मिल लेता था वह उनका ही हो जाता था। अपने विद्यार्थी जीवन में वह महाविद्यालय के अस्सी परसेंट विद्यार्थियों को नाम से जानते थे। वह सत्र 1996-97 टाऊन महाविद्यालय के छात्रसंघ के ऐतिहासिक अध्यक्ष चुने गए वहीं रविन्द्र नाथ उपाध्याय उनके साथ महामंत्री के पद पर रहे।
26 जुलाई 2014 को बलिया इसारी सलेमपुर के निकट मोटर साइकिल से देवेन्द्र सिंह दुर्घटना ग्रस्त हो गए उसके पश्चात 30 जुलाई 2014 को BHU वाराणसी में अंतिम सांस ली। इस घटना ने छात्रसंघ परिवार को गहरा आघात पहुंचाया। हर कोई इस घटना से टूट गया। आज भी देवेंद्र सिंह को लोग याद करते हैं। छात्रसंघ उनकी पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करवाता है। इसी तारातम्य में 30 जुलाई को भी आयोजन होने जा रहा है। छात्रसंघ महामंत्री अमित सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को टीडी कालेज के राजेन्द्र प्रसाद सभागार में स्व देवेन्द्र सिंह (छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष ) की पुण्यतिथि का आयोजन छात्रसंघ परिवार द्वारा प्रस्तावित हैं। उनके पुण्यतिथि पर बलिया के सम्मानित छात्र संघ के साथ साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं महामंत्री बजरंगी सिंह बज्जू भैया एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता विवेकानंद सिंह बाबुल का आगमन होने जा रहा है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


