Categories: बलिया

बलिया के 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को बनाया जाएगा मॉडल विलेज

बलिया में अब 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को मॉडल विलेज बनाया जाएगा। इसके तहत सड़क, जल निकासी, कूड़ा निस्तारण सहित आदि की सुविधा नगर पंचायत की तरह होगी। एक गांव को लगभग 37 लाख रुपये मिलेंगे। ग्राम निधि से लगभग चार लाख रुपये इसमें खर्च होंगे। शासन से मिलने वाली यह धनराशि स्वच्छ भारत मिशन के मद से प्राप्त होगी।

अपर जिला पंचायत राज अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि कुल 164 गांवों का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें बैरिया विकास खंड के चकिया सहित कुल 10 ग्राम पंचायतों को पहली किस्त में संतृप्त करने के लिए 4.40 करोड़ रुपये शासन से आवंटित हुए हैं। 154 गांवों का प्रस्ताव विचाराधीन है। इसमें मुरलीछपरा के 5 और बैरिया के 7 ग्राम पंचायतों को इस योजना के तहत संतृप्त किया जाएगा।

चयनित ग्राम पंचायतों को पूरी तरह से स्वच्छ बनाने के साथ ही प्लास्टिक, पालीथिन, ठोस व तरल अपशिष्ट का प्रधन गांवों में ही किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक शैलेश ओझा ने बताया कि चयनित गांवों में ग्राम पंचायत द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाएगा। पूरी तरह से अपशिष्टों का प्रबंधन किय जाएगा। गांवों में गंदगी से संक्रामक रोग न फैले इसके लिए जरूरी उपाय होंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago