बलिया: कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस निर्वाचन प्रक्रिया में कलेक्ट्रेट के अलावा समस्त तहसीलों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। देर शाम तक हुई मतगणना के बाद कौशल उपाध्याय अध्यक्ष व संजय भारती मंत्री के रूप के निर्वाचित हुए। वहीं, सुमंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र राम द्वितीय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को संयुक्त मंत्री, नथुनी प्रसाद को संगठन मंत्री, चंदन कुमार को कोषाध्यक्ष, परवेज आलम को ऑडिटर तथा रविशंकर पांडेय को क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंत्री के रूप में चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने कहा कि कलेक्ट्रेट व तहसील के कर्मचारियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कर्मचारियों के हक के साथ जहां कहीं भी अन्याय होगा, उनके हक लिए लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ संगठन खड़ा रहेगा। वहीं, मंत्री संजय भारती ने भी कलेक्ट्रेट व तहसील के समस्य कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी तिवारी व अशोक कुमार सिंह थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…