बाँसडीह में तेज रफ्तार वाहन ने तहसीलदार के ड्राइवर को रौंदा, मौत

बलिया के बाँसडीह में तेज रफ्तार वाहन ने एक राहगीर को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में घायल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

मृतक की पहचान मनियर निवासी भारद्वाज वर्मा के रुप में हुई है। जो बांसडीह तहसीलदार के ड्राइवर हैं। रविवार रात वह तहसील के पास दुकान से कुछ सामान लेने गए। इसी बीच बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में भारद्वाज वर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक बांसडीह राजीव मिश्र ने बताया कि वाहन चालक की तालाश की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

5 days ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago