Uncategorized
जिला कारगार में नहीं होगा जलभराव, जलनिकासी के लिए बनेगा पंप हाउस
बलिया में जिला कारगार जल्द ही पंप हाउस और आरसीसी वाटर चैनल का निर्माण किया जाएगा। जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके लिए 104.44 लाख की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसका काम यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। इस निर्माण कार्य के लिए 26 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है।
बता दें कि बलिया जेल में जल निकासी की समस्या बहुत ज्यादा है। बरसात के दिनों में हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। क्योंकि बरसात के दिनों में जेल में जलभराव हो जाता है। स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि बंदियों को जेल से स्थानांतरित कर दूसरी जेल भेजना पड़ता है। पिछले साल भी जलभराव के कारण करीब 900 कैदियों को आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की जिला जेलों में भेजना पड़ा था।
2018 में भी ऐसी ही स्थिति हुई थी। इससे पहले भी जिला कारगार वाले क्षेत्र में जलनिकासी के लिए PWD की ओर से पहले ही नाला बनाया जा रहा है। लेकिन सड़क से जिला कारगार काफी नीचे है। जिसके कारण जलनिकासी नाले तक होना मुश्किल है। अब समस्या को देखते हुए पंप हाउस बनाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो जेल के अंदर पंप हाउस बनाकर दो पंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बैरकों से नाली बनाकर पानी को पंप हाउस तक लाया जाएगा। यहां बनाए गए टैंक में पानी एकत्र होगा और पंप के सहारे में पानी रो ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा।
जेल कारागार जेलर राजेंद्र सिंह का कहना है कि जिला कारागार से पंप हाउस का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी स्वीकृति का जानकारी नहीं है। प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





