Categories: बलिया

गंगा के कटान से नहीं होगी तबाही, बाढ़ विभाग ने शुरु किया काम, NH-31 पर बोल्डर गिरना शुरु

बलिया में बरसात के दिनों में गंगा और घाघरा नदी के कटान से काफी नुकसान होता है। ऐसे में इस बार गंगा के कटान से बचाव के लिए बाढ़ विभाग ने अभी से ही काम शुरु कर दिया है। कार्यस्थलों के पास एनएच-31 पर बोल्डर गिराए जा रहे हैं।

बता दें कि जिले में रुकी हुई परियोजनाएं फिर से शुरु हो गई हैं। इसमें गंगा व घाघरा के कटान से बचाव का काम एक अरब से अधिक धनराशि से होना है। इसमें रामगढ़, सुघरछपरा, दूबेछपरा, नरदरा-भुसौला के गंगा के कटान से बचाव की कुल छह परियोजना के तहत करीब 56 करोड़ 91लाख 29 हजार की लागत से कार्य होना है। फिलहाल मिर्जापुर के अहरौरा आदि जगहों से बोल्डर पहुंचने शुरु हो गये है।

वहीं अप्रैल में काम शुरु होने से गंगा किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में उम्मीद की आस जगने लगी है। लेकिन ग्रामीमों का कहना है कि अगर काम तेजी से नहीं हुआ तो बाढ़ का मौसम आ जाएगा और फिर से कटान शुरु हो जाएगा। बता दें कि गंगा और घाघरा हर साल बाढ़ और कटान के रुप में भारी तबाही मचाती हैं। बचाव के लिए हर साल करोड़ों की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है लेकिन परियोजनाएं समय पर पूरा नहीं हो पाती और फिर बरसात का मौसम आते ही तबाही शुरु हो जाती है।

सदर तहसील के रामगढ़ में पिछले साल की शुरू तीन परियोजनाओं में एक परियोजना (11 करोड़ 3 लाख 96 हजार) की एनएच -31 के किमी 26.900 पर बनने वाले स्पर का कार्य आज भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में समस्या हल नहीं हो पाती। इसके अलावा बलिया में एनएच-31 के किमी 27.540 पर एक स्पर (लागत :10 करोड़ 20 लाख 97 हजार), एनएच-31 के किमी 27.540 से 27.910 के बीच रिवेटमेन्ट कार्य (लागत : 8करोड़ 86 लाख 10 हजार), एनएच-31 के किमी 27.990 से 28.570 के बीच रिवेटमेन्ट कार्य (लागत : 11करोड़ 11 लाख 56 हजार) दूबेछपरा, उदयीछपरा, गोपालपुर के सुरक्षार्थ रिवेटमेन्ट व पक्र्यूपाइन कार्य (लागत : 9 करोड़ 10 लाख 75 हजार), दूबेछपरा-टेंगरही रिंग बंधा के किमी 0.450 मीटर पर फार्क स्पर एवं इंड-1 कार्य (लागत : 9 करोड़ 89 लाख 90 हजार), लालगंज के जगदीशपुर,नरदरा-भुसौला के सुरक्षार्थ कार्य (लागत : 7 करोड़ 72 लाख एक हजार) परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago