बलियाः 11 अप्रैल को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा का पेपर बाहर भेज कर हल कराने वाले सहायक अध्यापक अजीत कुमार यादव को बीएसए शिवनारायण सिंह ने निलंबित कर दिया है। आरोपी सहायक अध्यापक के खिलाफ मनियर थाने में मुकदमा दर्ज है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने कार्यवाही की है।
बता दें कि बीते 11 अप्रैल को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। निपनिया के जय जगदीश इंटर कॉलेज में ड्यूटी कर रहे शिक्षक अजीत यादव ने व्हाट्सएप के जरिए पेपर बाहर भेजा और चंदायर गांव में स्थित अपने मकान पर हल करवाया। इतना ही नहीं, पेपर हल होने के बाद दोबारा व्हाट्सएप पर मंगाकर पूरी कक्षा में छात्रों को नकल कराई। शिक्षक ने हर प्रश्न के उत्तर बोल-बोल कर कॉपी हल कराई थी।
इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया, जिनमें से तीन आरोपी जेल में है। वहीं आरोपी शिक्षक व उसका साथी फरार है। वहीं पूरे मामले में सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही के लिए मनियर खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश दुबे ने बीएसए को रिपोर्ट भेजी। जिसके बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर बेरूआरबारी के कम्पोजिट विद्यालय सुखपुरा से संबद्ध किया गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…