बलिया- जिला पंचायत की बैठक में 56 करोड़ का बजट पास, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय बढ़ाने को रहा फोकस

बलिया। बुधवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 56 करोड़ का संशोधित बजट पारित किया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायों के लिए लाइसेंस शुल्क में वृद्धि से सम्बन्धित उपविधि को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने गंगा किनारे गांवों में प्राकृतिक खेती करने और जल संरक्षण पर जोर दिया।

बता दें जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को आचार्य नरेन्द्रदेव सभागार में हुई। बैठक में 56 करोड़ का संशोधित बजट पारित करने के साथ ही जिला पंचायत के नियंत्रण वाले ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायों के लिए लाइसेंस शुल्क में वृद्धि से सम्बन्धित उपविधि को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक से कई विभाग के अधिकारी नदारद रहे। ऐसे अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के लिए सांसद ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने सांसद के प्रति आभार जताया। इस दौरान जिपं के सभी सदस्य, सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिपं के अपर मुख्य अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी थे। बता दें जिला पंचायत का बजट विधानसभा चुनाव से पहले ही अनुमोदित हुआ था। लेकिन आचार संहिता लागू हो के कारण सभी कार्य स्थगित हो गए थे। इसके बाद बुधवार की बैठक में संशोधित बजट का अनुमोदन किया गया।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago