बलिया में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद की स्तिथि बनी हुई। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र और सुखपुरा थाना क्षेत्र के घोसवती गांव में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को बिना जमीन की पैमाइश कराए चबूतरा बना कर रखने को लेकर गांव के दो पक्षों में तनाव है। स्तिथि तनावपूर्ण होने को वजह से मौके पर सुखपुरा पुलिस तैनात है।
दरअसल घोसवती गांव की बस्ती के कुछ लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए 12 अप्रैल की रात में चबूतरा बना दिया। 13 अप्रैल को बाबा साहेब की प्रतिमा लाकर चबूतरे पर स्थापित करने के लिए रख दी। उक्त जमीन के अगल-बगल दूसरे लोगों की भी जमीन है। वहीं आंबेडकर पार्क के नाम से भी ग्राम समाज ने जमीन आंवटित की है। ऐसे में विवाद हो गया।
इधर दूसरे पक्ष के लोगों ने उक्त घटनाक्रम की जानकारी सुखपुरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सुखपुरा पुलिस ने युवकों को प्रतिमा रखने से मना कर दिया। प्रतिमा को अन्यत्र सुरक्षित रखवा दिया। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है।
मामले में थानाध्यक्ष सुखपुरा अमित कुमार सिंह ने बताया कि आंबेडकर के नाम से उक्त स्थान पर जमीन है। अगल बगल अन्य लोगों की भी जमीन है। बिना जमीन की पैमाइश कराए कुछ लोग मूर्ति रख रहे थे। इसलिए मना किया गया है। पैमाइश कराने के बाद अनुमति लेकर मूर्ति रख सकते हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…