बलिया पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने पोल्ट्री फार्म से करीब 200 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन तस्कर भाग गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रोहुआं गांव में पूरी कार्यवाही की गई है। पुलिस को लंबे समय से यहां शराब तस्करी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी। पुलिस ने 200 पेटी शराब के साथ बिगहीं निवासी गोलू तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस की छापेमारी की खबर लगते ही गोलू का भाई विकेश तिवारी, रोहुआं निवासी मोहित सिंह व सहतवार थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी रामगोविंद राजभर भाग गए।
पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। बांसडीह सीओ प्रीति त्रिपाठी का कहना है कि बरामद शराब को तस्करी के जरिये बिहार भेजने की तैयारी थी। वहीं पूरी कार्यवाही के दौरान एसओ बांसडीहरोड राजकुमार सिंह, स्वॉट प्रभारी अजय यादव, चौकी प्रभारी पुरास जयशंकर प्रसाद राठौर, सिपाही वेदप्रकाश दूबे, आलोक सिंह, रामवृक्ष, राकेश यादव, विजय राय, कृष्ण कुमार सिंह, नरेंद्र यादव, शत्रुध्न कुमार, आशीष पांडेय, दिलापी यादव का सराहनीय योगदान रहा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…