पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया से जोड़ने के ल‍िए बनेगी गाजीपुर-मांझीघाट सड़क, यूपीडा खरीदेगा जमीन

पूर्वांचल एक्सप्रेस को बलिया से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए गाजीपुर-मांझीघाट सड़क बनेगी। इस ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के बीच बुधवार को करार (एमओयू) हुआ।

इस एमओयू के मुताबिक यूपीडा किसानों से जमीन खरीदेगा। गाजीपुर-बलिया में भूमि खरीदने के लिए संबंधित जिले के राजस्व अधिकारियों से बातचीत भी यूपीडा के द्वारा ही की जाएगी। एमओयू पर यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी और एनएचएआइ के क्षेत्रीय अधिकारी (पूर्व) विपनेश शर्मा ने हस्ताक्षर किए हैं।

जानकारी देते हुए अवनीश कुमार ने बताया कि इस काम के लिए भूमि क्रय अनुमोदन समिति गठित की जाएगी, जिसमें एनएचएआइ के प्रतिनिधि सदस्य सचिव होंगे। 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत अंतर्निहित होने पर परियोजना के लिए खरीदी जाने वाली भूमि की दर और कुल भूमि मूल्य पर एनएचएआइ के सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदन दिया जाएगा। धनराशि यूपीडा को उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों की सहमति से भूमि क्रय के बाद परियोजना के लिए शेष भूमि का अर्जन एनएचएआइ करेगा।

करीब 22494.66 करोड़ की लागत से पूर्वांचल एक्सप्रेस का निर्माण हुआ है। इस एक्सप्रेस-वे से धीरे-धीरे छोटे-छोटे इलाकों को भी जोड़ा जा रहा है। इस पर लोग लखनऊ से बारांबकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ से गाजीपुर तक सफर कर सकेंगे। यानि कि अब आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से लखनऊ का सफर आसान होगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ में सुल्तानपुर रोड (एनएच-731) पर ग्राम चांदसराय, से प्रारंभ होकर यूपी-बिहार सीमा से 18 किलोमीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर स्थित गाजीपुर के ग्राम हैदरिया पर समाप्त होगा। एक्सप्रेसवे की लंबाई 340.824 किलोमीटर है और अब बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago