बलिया पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बीते दो दिन में ही दो चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी है। एसपी राजकरन नय्यर ने दोनों चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल बीते दिनों पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की थी, लेकिन इन मामलों में तस्करों के साथ पुलिस की मिलीभगत होने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद एसपी ने यह कार्यवाही की है।
बता दें कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रोहुआं में स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर स्वाट टीम और थाने की फोर्स ने छापेमार कार्यवाही की और 200 पेटी शराब बरामद की है। चूंकि जिस जगह से शराब की खेप पकड़ी गई, उससे कुछ ही कदम की दूरी पर पुलिस चौकी पुरास है। मामले के उजागर होने के बाद तस्करों के साथ पुलिस की मिलीभगत होने की बात भी सामने आई।
लोगों का कहना है कि स्वाट टीम को शराब के मौजूदगी की जानकारी हो गई, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी पुरास के प्रभारी को इसकी भनक कैसे नहीं लग सकी। मामले में एसपी ने पुरास चौकी प्रभारी जयशंकर सिंह राठौर को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, एक दिन पहले चौकी इंचार्ज कस्बा बैरिया अखिलेश नारायण सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।
सूत्रों की मानें तो तीन दिन पहले बैरिया थाने में चौकी प्रभारी चांददियर गणेश पांडे समेत चार के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि एसओ बैरिया शिवशंकर सिंह छुट्टी पर थे। प्रभारी एसओ की जिम्मेदारी चौकी इंचार्ज बैरिया कस्बा के पास थी।
वहीं शहर की तीन पुलिस चौकी में तो प्रभारी ही नहीं है। उक्त पुलिस चौकी पर किसी की पोस्टिंग नहीं हुई। कुछ दिनों पहले जापलिनगंज व मंडी चौकी इंचार्ज का तबादला हो गया। इसके बाद किसी की तैनाती नहीं हो सकी। इसी बीच सतनी सरांय चौकी प्रभारी का ट्रांसफर कोरंटाडीह हो गया। लेकिन अभी तक यहां पर किसी की पोस्टिंग नहीं हो पाई।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…