बलिया। बांसडीहरोड के डुमरी गांव में डीजे पर नाचने के दौरान बाराती घराती के बीच मारपीट हो गई। जहाँ विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चलने और एक की मौत की सूचना से हंगामा मच गया। कई थानों की फोर्स मौके पर पंहुच गई। गांव छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि पुलिस ने मामला शांत कराया।फिलहाल दोनों ही पक्षों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
दरअसल हीरालाल बिद की बेटी की शादी में रामगढ़ क्षेत्र के गंगौली से बारात आई थी। देर रात नाच गाने के दौरान कुछ युवाओं के बीच बहसबाजी के बाद मारपीट शुरू हो गई और इसके बाद घराती पक्ष के युवकों ने बारातियों को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। बारातियों ने भी कुछ देर मोर्चा संभाला तो कइयों के सिर से खून बहने लगा। बवाल के दौरान किसी बाराती ने पुलिस को सूचना दी कि उन पर गोलियां चलाई जा रही है, जिससे एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर महकमे में हलचल मच गई। बांसडीह और हल्दी आदि थानों की फोर्स मौके पर पंहुच गई और बवालियों को खदेड़ा गया। मामला शांत कराया।
पुलिस ने घायलों में गांव के बुलेट कश्यप, अवध बिहारी, राजन और बारातियों में राजू बिद, गुड्डू बिद, पिटू बिद और मनु गुप्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कप्तान को पुलिसकर्मियों ने स्थिति के नियंत्रण में होने की जानकारी दी, इसके चलते कप्तान आधे रास्ते से लौट गए। थानाध्यक्ष बांसडीहरोड ने बताया कि दोनों पक्षों में से अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…