Categories: बलिया

बलिया की रहने वाली थी शहाजहांपुर में ट्रेन की गिरफ्त में आकर जान गंवाने वाली महिला

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाली महिला बलिया की रहने वाली थी। 65 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ चंडीगढ़ से वापस अपने घर हरिहर एक्सप्रेस से जा रही थीं। तभी लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय महिला किसमतिया देवी अपने विकलांग बेटे विनोद के साथ चंड़ीगढ़ में 6 महीने से रह रही थी। बुधवार को किसमतिया अपने बेटे के साथ हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन से बलिया जाने के लिए निकली थी।

बेटे के मुताबिक बरेली में ट्रेन रुकी थी। वहां दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया। दोनों सो गए, तभी कुछ देर बाद बेटे की आंख खुली तो मां सीट पर नहीं थी। तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद बेटे ने जीआरपी को सूचना दी। उसके बाद पुलिस उसको थाना कटरा लेकर गई। जहां उसको शव मिले कई टुकड़े दिखाए गए। उसी से विनोद ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, महिला की शिनाख्त उसके बेटे ने की है। दोनों चंडीगढ़ से वापस बलिया जा रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago