बलिया में अलग अलग हादसों में दो की मौत हो गई। महावीर घाट दियारा क्षेत्र में खेत की जुताई करते समय किसान की मौत हो गई, वहीं दूसरे हादसे में सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई, एक हादसे में तीन युवक घायल हो गए।
महावीर घाट निहोरा नगर निवासी शिवजी तुरहा लगान पर लिए खेत की जुताई मुहम्मदपुर निवासी ट्रैक्टर मालिक से करवा रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद वह अपने खेत में बेहोश मिले। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर ट्रैक्टर के निशान थे। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए जोरदार हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
दूसरा हादसा गड़वार के बलेसरा चट्टी पर हुआ। जहां शुक्रवार सुबह में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के रौंदने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, इससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बलेसरा निवासी नगीना राम अपने घर से टहलने के लिए निकले थे। अभी बलेसरा चट्टी पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी है।
वहीं दूसरा हादसा नरला गांव में हुआ। जहां मनियर कस्बा निवासी टेंगर चौहान, जितेंद्र तुरहा, कल्लू व हल्दी निवासी अपने एक रिश्तेदार के मिंकू के साथ एक ही बाइक से बेल्थरारोड मनियर वापस जा रहे थे। जहां नरला गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। दो बाइकों की टक्कर में एक किशोर व तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सिंकदरपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…