Categories: बलिया

बलियाः छात्रसंघ ने किया छात्रमहापंचायत का आयोजन, आंदोलन को उग्र करने का फैसला लिया

बलिया में पिछले कई दिनों से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। समय-समय पर छात्र ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे उठाते रहे हैं। आज टी डी. कॉलेज परिसर में छात्र महापंचायत का आयोजन किया गया।

इस दौरान छात्र आंदोलन को उग्र बनाने का फैसला लिया गया। वरिष्ठ छात्र नेता रणवीर सिंह सेंगर व जैनेंद्र पांडे मिंटू जी ने कहा कि अब वक्त आ गया है। छात्र संघ चुनाव के जिला प्रशासन से आर पार की लडाई लडी जाए, यही नही अब करो या मरो का समय आ गया।

दूसरी तरफ टी.डी. कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह प्रिंस व छात्र नेता प्रशांत राय बंटी ने कहा कि जिला प्रशासन की सुस्ती समझ से परे है छात्र संघ चुनाव के विषय पर, जबकि सरकार ने छात्र संघ चुनाव पर सदन में भी अपनी मंशा साफ कर दी है की प्रदेश मे कही भी छात्र संघ चुनाव पर रोक नही है। वही आलोक सिंह कुंवर व पूर्व अध्यक्ष रोहित चौबे ने कहा कि यह लोकतंत्र की नर्सरी को उजाड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हर संघर्ष की कीमत अदा कर हम छात्र संघ का हक लेकर रहेंगे।

छात्रों ने कहा कि बलिया जनपद समेत प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में भी छात्र संघ चुनाव कराने हेतु छात्र कई दिनों से आंदोलित है, लेकिन इस प्रदेश की बेलगाम नौकरशाही इन आंदोलनों के प्रति तनिक भी गंभीरता नही दिखा रही, जो की सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों व जन अधिकारों पर कुठाराघात है। इस मौके पर वरिष्ठ छात्र नेता धनंजय सिंह विशेन, पूर्व अध्यक्ष शिप्रांत सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव, महामन्त्री आशुतोष ओझा, पूर्व महामन्त्री प्रशांत पांडेय, महामन्त्री अमित सिंह, विकाश गुप्ता विक्की, बृजेश यादव, सूरज यादव, सिन्टू यादव व तमाम सैकड़ो छात्र नेता मौजूद रहेका, र्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago