बलिया पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की जुबान फिसल गई। उन्होंने मंच से विवादित बयान देते हुए अपनी ही समाज के लोगों की तुलना जानवरों से कर डाली। उनके इस बयान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी ऑफिस के पास बहुउद्देशीय सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, जिसका वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में सूबे सरकार के कैबिनेट मंत्री यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि तुम्हारे समाज का दुश्मन तुम्हें 70 सालों से लूट रहे है। पौव्वा पिलाकर वोट लेता है। पांच दिन पिलाता है और अपने दरोगा से पांच साल पिटवाता है। कुत्ते के बच्चों को छेड़ो तो कुत्ते के बच्चे की मां दौड़ाकर मांस नोच लेती है। क्यों कि वह अपने बच्चे से प्रेम करती है।
मगर उनके समाज का कोई अपना नहीं है। यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि कचहरी में बाबू अपना नही है, बीडीओ आफिस में चपरासी तक अपने समाज का नही है, डीएम आफिस में क्लर्क अपना बिरादरी का नहीं है। मंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने समाज के लोगों को गहदा से तुलना कर दिया। कहा कि बिना दिमाग वाला गदहा भी अपने दुश्मन को पीछे खड़ा देखता है तो सोचता है दो लात चला दो। फिर देखा जायेगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…