बलिया
अभी इतने दिनों तक जारी रहेगा लोगों के आने का सिलसिला, जानें क्या बोले बलिया के डीएम….
बलिया डेस्क। उत्तर प्रदेश के बाहर या प्रदेश के अन्य जनपदों से लोगों के आने का सिलसिला अभी जारी है और आगामी 10-15 दिनों तक जारी रहेगा। शासन स्तर से इसके लिए कई ट्रेनों की अनुमति प्रदान कर दी गई है और रोडवेज बसों के माध्यम से भी लगातार आगमन हो रहा है। बाहर से आने वाले व्यक्तियों के चिकित्सकीय परीक्षण, सूचीकरण, उनके घरों तक भेजने के पहले जो व्यवस्था बनाई गई है, उन सभी आदेश को संशोधित और समेकित करते हुए नए सिरे से रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज पर अधिकारियों और उनकी टीम को लगाया गया है। नए आदेश में संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी संयुक्त मजिस्ट्रेट विविन को बनाया गया है। जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर एसडीएम सदर को, जबकि बस स्टेशन पर एसडीएम बेल्थरा रोड को प्रभारी बनाते हुए यह निर्देश दिया है कि प्रतिदिन की सूची इकट्ठा कर संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन व कंट्रोल रूम के प्रभारी सुरेश पाल को उपलब्ध कराएं, ताकि राहत की वेबसाइट पर फीडिंग हो सके। डीएम श्री शाही ने बताया कि बसों के माध्यम से बस स्टेशन एवं ट्रेन के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों को नाश्ता, खानपान एवं पेयजल की व्यवस्था एसडीएम सदर के स्तर से सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके लिए हर टीम के साथ एक राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की टीम नामित कर ली जाए। उन्होंने नगरपालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा को निर्देश दिया है कि रेलवे व बस स्टेशन पर सफाई व पेयजल की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी सदर एसडीएम पर
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के माध्यम से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण, सूचीकरण तथा बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजने के लिए एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी बनाया गया है। इनके सहयोग में बीएसए शिव नारायण सिंह होंगे। रेलवे स्टेशन पर रात्रि 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक तहसीलदार सदर शिवसागर दूबे, नायब तहसीलदार अजय सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर माल एवं सेवा कर रविंद्र कुमार, बीईओ हनुमानगंज ओमप्रकाश दूबे और सीएचसी नरहीं के चिकित्सक डा आनंद कुमार को लगाया गया है। दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा, नायब तहसीलदार जया सिंह, असिस्टेन्ट कमिश्नर विवेक कुमार व एसीएमओ एके तिवारी की ड्यूटी लगी है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


