Connect with us

बलिया

बलिया जिले में पहुंचे डीआईजी ने फेफना और रसड़ा थाने का किया निरीक्षण, मातहतों को दिया कड़ा निर्देश….

Published

on

 

बलिया. जिले में पहुंचे डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चन्द्र दुबे ने पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के साथ ही समस्त सर्किल क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस लाइन बलिया में बुधवार को बैठक कर अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान लॉकडाउन थ्री को धरातल पर सक्रिय करने के लिए शासन के दिशा-निर्देशो का पूर्णतया अनुपालन कराने के निर्देश दिये. उन्होंने बार्डर पर विशेष चाकसी बरतने का निर्देश मातहत अफसरों को दिया. कहा कि हर हाल में बार्डर पर आवागमन प्रतिबंधित होना चाहिए. जिससे कि हम अब तक ग्रीन जोन में है तो आगे भी बने रहे.
साथ ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक ग्राम सभा में अन्य राज्यों से आये श्रमिकों, कामगारो, मजदूरो के आने से जो चुनौतियां बढ़ी हैं, उन्हें जनगद में गठित ग्राम सुरक्षा समितियों से समन्वय कर कानून-व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखें.
डीआईजी ने कहा कि इसी प्रकार बैंकों, डाकघरों, जनसुविधा केन्द्रों पर अचूक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया. इसी क्रम में डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुभाष चन्द्र दुबे ने थाना फेफना व थाना रसड़ा कोतवाली का निरीक्षण किया. जिसमें थाना परिसर, बैरक, आवासों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व सोशल डिस्टेन्सिंग का नार्म संतोषजनक पाया गया. दोनों थानो के पुलिस कर्मियो से वार्ता कर उनसे आरोग्य सेतु एप के डाउनलोड के बारे में पूछा व उनके मोबाइल मे एप का एक्टिवेशन देखा. इस मौके पर जनपद बलिया व मऊ बैरियर पर तैनात फोर्स को मनोयोग से ड्यूटी करने के साथ-साथ उनको लाकडाउन का पूर्णतया अनुपालन कराने हेतु पूर्ण लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया. साथ ही उन्हे साफ-साफाई की व्यवस्था लगातार बनाये रखने, अपने आपको सैनेटाइज करने और सोशल डिस्टेन्सिंग को बनाये रखते हुए ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया. इस दौरान समस्त मातहत अफसरों को चेतावनी देते हुए बार्डर के चारों तरफ चौकसी बरतने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मी किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे. कहा कि बार्डर पर ड्यूटी करने के दौरान किसी के साथ मित्रता और दोस्ती निभाने की जरुरत नहीं है.
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!