Categories: बलिया

बलिया में आईटीआई में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 5 जून तक करें आवेदन

बलिया जिले के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2025 निर्धारित की गई है।

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि प्रवेश से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और 5 जून के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या अन्य परेशानी से बचा जा सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago