Categories: बलिया

सिकंदरपुर में प्रेमी पर धोखा और जान से मारने की धमकी का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

सिकंदरपुर क्षेत्र की एक महिला ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि प्रेमी ने उसे धोखा दिया और शादी से मुकरते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी 2018 में उसी गांव के एक युवक से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं—एक आठ साल की बेटी और एक दस महीने का बेटा। महिला का दावा है कि पिछले पांच वर्षों से उसका गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे उसे एक और संतान भी हुई।

जब इस रिश्ते की जानकारी उसके ससुराल पक्ष को हुई, तो 11 मई 2025 को गांव में पंचायत बुलाई गई। इस बैठक में ग्रामीण, रिश्तेदार और दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। पंचायत में सामाजिक स्तर पर महिला और उसके पति के संबंधों को समाप्त कर दिया गया।

पंचायत में तलाक के बाद महिला ने प्रेमी के साथ विवाह करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन महिला का आरोप है कि प्रेमी ने न सिर्फ उसे अपनाने से इनकार कर दिया, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का यह भी कहना है कि प्रेमी और उसका परिवार उसे स्वीकार नहीं कर रहा है और उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाने के अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पति से सामाजिक रूप से अलग होने, प्रेमी से विवाह की इच्छा जताने और फिर उसके इनकार के बाद उत्पन्न हुए इस विवाद ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है। मामला अब आम जनचर्चा का विषय बन गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago