Categories: बलिया

मंगला प्रसाद सिंह को मिली बलिया जिले की कमान, प्रवीण कुमार लक्षकार को भेजा गया जल निगम

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए। इस क्रम में मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे हरदोई में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान मंगला प्रसाद सिंह गाजीपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं, साथ ही वाराणसी में भी उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

वहीं, बलिया के मौजूदा जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) में संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण कुमार ने बलिया में लगभग 11 महीनों तक जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 hour ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago