Uncategorized
बलिया- नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुरा चार, सिपाही ने खू न देकर बचाई जा न
बलिया डेस्क: बलिया से एक जघ न्य खबर सामने आई है . ख़बर के मुताबिक पड़ोस के एक लड़के ने 12 साल की लड़की से बला त्का र किया. लड़की की हालत खराब है जबकि आरो पी फ रार हो गया है. पुलिस के अनुसार बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 12 वर्षीय बालिका का उसके पड़ोसी ने कथित रूप से ब ला त्कार किया.
फेफना थाना के प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय बालिका सोमवार को लघुशंका के लिये घर से निकली थी. पड़ोसी लड़का उस पर बुरी नजर रखता था. जब पड़ोस में रहने वाला विशाल राजभर ने उसे देखा तो बहला कर एक बंद पड़े मकान में ले गया जहां उसने लड़की का कथित रूप से ब ला त्कार किया.
घटना के बाद बालिका की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीँ पुलिस जब उसको लेकर अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने ब्लड की आवश्यकता बताई. इस मौके पर फेफना थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र प्रचेरा ने एक यूनिट ब्लड देकर बच्ची की जान बचाने में मदद की.
थाना प्रभारी पांडेय ने बताया कि बालिका के पिता की शिकायत पर विशाल के विरुद्ध भारतीय दंड विधान व पॉस्को एक्ट की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है. वहीं आरोपी के खिलाफ 376 आईपीसी तथा 5/6 पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





