बलिया स्पेशल
प्रयागराज में स्वामी करपात्री जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, स्वामी अभिषेक,जस्टिस मित्तल और रोहित सिंह हुए शामिल।
प्रयागराज माघमेला क्षेत्र अंतर्गत अखिल भारतीय धर्म संघ के पंडाल में धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती,स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस पंकज मित्तल,उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डा. जीसी त्रिपाठी,उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य डा. आरएन त्रिपाठी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित

कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।
श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस पंकज मित्तल ने कहा की स्वामी करपात्री जी महान संत थे उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प सबों को लेना चाहिए।जस्टिस मित्तल ने कहा की धर्मसम्राट करपात्री जी को हृदय से नमन करता हूँ।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डा. जीसी त्रिपाठी ने कहा की करपात्री
जी रामराज्य की स्थापना करना चाहते थे।वो सच्चे सनातनी थे उन्होंने जीवन भर धर्म के रास्ते पर चलकर समाज निर्माण का प्रयास किया।स्वामी करपात्री जी अब कोई दूसरा नहीं हो सकता है।डा. त्रिपाठी ने कहा की करपात्री जी भारत के सच्चे सपूत थे। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य डा. आरएन त्रिपाठी ने कहा की करपात्री जी का जीवन जीने का रास्ता प्रेषित करता है।
अध्यक्षता करते हुए स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा की करपात्री जी सनातन धर्म के सूर्य थे।स्वामी करपात्री जी के बारे में बोलना बहुत कठिन है परंतु उनकी शिक्षा को आत्मसात करने से देश की रक्षा की जा सकती है।स्वामी सर्वेश्वरानंद ने कहा की नई पीढ़ी को स्वामी जी से सीखना चाहिए। सभा के संयोजक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की करपात्री जी ने अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष किया था हमभी कर रहे हैं।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की धर्म का सदुपयोग देश निर्माण में करना चाहिए ना की वोट के लिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने क़हा की संतों को राजनीति को अनुशासित करने हेतु आगे आना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश की अखंडता हेतु युवाओं को आगे आना चाहिए। सभा का संचालन करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर गौ रक्षा क़ानून बनाना चाहिए ना की मेघालय में कुछ,गोवा में कुछ और उत्तर प्रदेश में कुछ।
श्री सिंह ने स्वामी करपात्री जी के नाम पर डाक टिकट जारी करने की माँग की साथ ही वाराणसी से नई दिल्ली तक धर्मसम्राट एक्सप्रेस चलाने की भी माँग किया।श्री सिंह ने कहा की धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होना चाहिए।श्री सिंह ने देश के एकता को बरकरार रखने के लिए आगे आने की अपील की।सभा में आचार्य पवन त्रिपाठी,मुकेश पांडेय,सत्यम अवस्थी,संदीप ब्रह्मचारी,डा. विकास,हिमांशु राय,भोलेनाथ शुक्ल,अमित दिवेदी,अमित राय,नीरज राय आदि उपस्थित थे।
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश6 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह


