बलिया
Ballia- जमुनाराम मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, 10वीं-12वीं में हासिल किए शानदार अंक
बलिया: CBSE ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें बलिया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर बाजी मारी। स्कूल के सभी छात्रों ने अच्छे अंक हासिल करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्कूल की अनन्या राय ने 10वीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के टीचर्स के शानदार मार्गदर्शन और पढ़ाई की बदौलत 10वीं के कुल 12 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए।

वहीं स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। कक्षा 12वीं की प्रतिष्ठा गुप्ता ने 86 प्रतिशत और लकी चतुर्वेदी ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। 12वीं में कुल 5 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन डॉक्टर धर्मात्मा नन्द जी ने उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को मिष्टान खिलाया एवं माल्यार्पण कर उनको बधाई दिया। प्रबंधक ने प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि जमुनाराम मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई के क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहते हैं। 10वीं-12वीं की परीक्षा में स्कूल के छात्रों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहता है। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा दी जा रही सुविधाएं, टीचर्स के मार्गदर्शन में छात्र पढ़ाई करते हैं और हर साल परीक्षाओं में शानदार अंक हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


