बलिया- कोचिंग से लौट रहे छात्र का अपहरण, जख्मी हालत में मिला

बलिया शहर कोतवाली के जगदीशपुर चौराहे के पास से गुरुवार की शाम कोचिंग से लौट रहे 12वीं के छात्र लक्ष्य श्रीवास्तव को बाइक सवार छह बदमाशों ने पिटाई के बाद अपहृत कर लिया। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। तत्काल आसपास चेकिंग शुरू करायी तो छात्र न्यू बहेरी कालोनी में जख्मी हालात में मिला। छात्र का उपचार कराने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। .

अधिवक्ता नगर निवासी एमआर अभय श्रीवास्तव का पुत्र लक्ष्य सिविल लाइन स्थत कोचिंग में पढ़ता है। गुरुवार की शाम वह कोचिंग की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। जगदीशपुर चौहारे पर उसके कुछ दोस्त मिल गए। जिनसे वह बात करने लगा। इस बीच तीन बाइक से आए छह युवक उसे पीटने लगे। तमंचे से आतंकित कर उसे जबरन बाइक पर बिठाकर अपहृत कर लगे। बाजार के लोग जुटते तबतक बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर पहुंची पहुंची और आसपास चेकिंग शुरू कराई। पुलिस मामले को आपसी विवाद से जुड़ा बता रही। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago