बलिया में गरजे आप नेता, कहा- जो भगवान राम के नहीं हुए वे किसी और का क्या होंगे?

बलिया पहुची आम आदमी पार्टी (आप) जन अधिकार पदयात्रा के संयोजक संजय सिंह ने राममंदिर के जरिए भाजपा पर हमला बोला। कहा कि जो भगवान राम के नहीं हुए वे किसी और का क्या होंगे? चुटकी लेते हुए नारा दिया कि रामलला हम जाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।.

जन अधिकार यात्रा का बुधवार की रात नगरा में विश्राम था। इससे पहले सभा हुई। यहां संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस या भाजपा से नहीं बल्कि शहीदों की कुर्बानियों से देश को आजादी मिली है। बलिया के बागी तेवर की चर्चा करते हुए कहा कि यहां से हमेशा क्रांति की लौ उठी है। जब देश में आपातकाल लगा तो यहीं से जेपी आंदोलन की शुरुआत हुई। .

भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए संजय सिंह ने कहा कि लोकपाल की नियुक्ति के लिए कानून बनाने को लेकर ही ह्यआपह्ण राजनीति में आयी। इसके लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। दावा किया कि यदि कानून बना होता तो टू-जी, कोयला, ताबूत समेत अन्य कई अन्य घोटाले नहीं हुए होते। कहा कि जनता के पैसे से ही सांसद, विधायक व अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतन मिलता है लेकिन जनता की आकांक्षाओं को कोई पूरा नहीं करता। .

भाजपा पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि वे हिन्दुस्तान में हिन्दू-मुसलमान को बांटना चाहते हैं। ताजमहल को तोड़ने की बात करते हैं। .

जन अधिकार पदयात्रा बुधवार की रात स्थानीय अतिथि गृह में रुकी। यहां से गुरुवार को चोगड़ा, गड़वार के लिए रवाना हुई। गड़वार में यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। समापन सात जुलाई को बलिया के टाउन हाल मैदान में सभा से होगा। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago