सांकेतिक तस्वीर
अवैध रूप से चल मोबाइलों में गाना व अश्लील फिल्म डाउनलोड करने के धंधे पर गुरुवार को बलिया पुलिस ने जमकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर महुआ मोड़ व इंदू मार्केट में छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस ने 15 लैपटाप को कब्जे में ले लिया। इससे इस धंधे से जुड़े लोगों में खलबली मच गई।
पुलिस को सूचना मिली की शहर के कई क्षेत्रों में इस तरह की दुकानें चल रही है। इसमें अश्लील फिल्मों को भी डाउनलोड किया जाता है। इस पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने एएसपी विक्रांत वीर के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी का निर्देश दिया।
सदर कोतवाली पुलिस संग निकले एएसपी ने महुआ मोड़ समेत इंदू मार्केट में अचानक छापेमारी कर दी। इससे लैपटाप लेकर गाना भरने बैठे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वे पुलिस को देख अपनी दुकान समेटने लगे। इस दौरान 15 लैपटाप को कब्जे में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। इसमें इंदू मार्केट से 10 व रेलवे स्टेशन के महुआ मोड़ से 5 लैपटाप पुलिस ने पकड़ा।
छापेमारी टीम में प्रभारी कोतवाल अंशुमान यदुवंशी, ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज बृजेश शुक्ला, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र ¨सह, जापलिनगंज चौकी इंचार्ज दिलीप ¨सह व एसआई अजय यादव शामिल थे।
सीओ सिटी हीतेंद्र कृष्ण ने कहा कि पकड़े गए लैपटापों की जांच की जा रही है। इसमें कोई आपत्तिजनक गाना व फिल्म मिलेगी तो कानून कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…