Connect with us

बलिया

पूर्वांचल राज्य के लिए जारी रहेगा संघर्ष, मोदी सरकार राज्य के गठन पर साफ करे स्थिति- रोहित सिंह

Published

on

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग उठने लगी है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह लंबे समय से पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

उन्होंने मीडिया के बातचीत में साफ कर दिया कि पूर्वांचल के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पाँच बार सांसद रहे हैं दोनों ही क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिर भी पूर्वांचल का समुचित विकास न हो सका।

इसके साथ ही सिंह ने पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग प्रधानमंत्री मोदी से की। उन्होंने कहा कि युवा चेतना पूरे पूर्वांचल में यात्रा के माध्यम से लोगों को गोलबंद कर रही है। सिंह ने कहा की 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल राज्य के गठन का मुद्दा महत्वपूर्ण होगा। सिंह ने कहा की भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है और केंद्र की सत्ता में भी है एसी स्थिति में मोदी सरकार को पूर्वांचल राज्य के गठन पर अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए।

पूर्वांचल के लए युवा चेतना गांव स्तर पर अपने संगठन को मजबूत कर रही है। इस पर बात करते हुए सिंह ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और उत्तर से पूर्वोत्तर तक हम गाँव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान के अधिकारों हेतु संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आम युवाओं को भी युवा चेतना के साथ एक मंच पर आना होगा। गांधी, डॉ. अम्बेडकर,जयप्रकाश नारायण,डा. राममनोहर लोहिया और राजनारायण के विचारों को लेकर हम देशव्यापी अभियान चला रहे हैं। सिंह ने मीडिया से चर्चा में बड़ा बयान देते हुए कहा की हम देश के सामने एक नया विकल्प प्रस्तुत करना चाह रहे हैं।

गौरतलब है कि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह पूर्वांचल राज्य के गठन को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। विभिन्न मंचों के माध्यम से वह अपने मांग सरकार तक पहुंचाते हैं। साथ ही पूर्वांचल की मांग केंद्र स्तर तक गूंजे इसके लिए वह अपना संगठन मजबूत कर रहे हैं।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!