Uncategorized
कर्नाटक : येदुरप्पा कुर्सी सम्हा’लते ही एक्शन में, ब’करा ई’द लेकर दिया बड़ा आ’देश…
जैसे-जैसे बकरीद करीब आ रही है वैसे-वैसे लोगों में एक भय बना हुआ है कि कहीं बकरा ईद को लेकर कोई विवाद ना हो जाए । दोस्तों पिछले कुछ समय से देश में चल रहे पशुओं को लेकर विवाद ने एक बड़ा रूप ले लिया है । जहां एक तरफ पशुओं को काटने पर प्रतिबंध लगाया गया था वहीं दूसरे तरफ अब बकरा ईद के मौके पर पशुओं को काटने पर बड़े विवाद के होने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए बकरीद को लेकर प्रदेश में सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
उधर यूपी में भी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा कड़े निर्देश दिए गए हैं तो वहीं कर्नाटक में बकरा ईद के लिए कांग्रेस एमएलए ने मुख्यमंत्री से कड़ी सुरक्षा के इंतजाम मांगे हैं । दोस्तों कर्नाटक के विधायक तनवीर सैट ने प्रदेश सरकार येदियुरप्पा को पत्र लिखकर उनसे बकरा ईद पर पुलिस की सुरक्षा की मांग की है । तनवीर सैत ने पत्र में लिखा था कि “बकरा ईद के कारण जानवरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाएगा ऐसे में हमें पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता है क्योंकि जानवरों को लेकर इससे पहले भी बहुत बड़े बड़े विवाद हो चुके हैं “.
तनवीर सैत के इस पत्र के जवाब में येदुरप्पा ने भी बड़प्पन दिखाते हुए कहा कि “हम त्योहार का समर्थन और सम्मान करते हैं अतः सरकार पुलिस सुरक्षा जरूर देंगी”। दोस्तों कर्नाटक में येदुरप्पा सरकार बनते ही वह विपक्ष की आलोचना का शिकार बन गए थे। येदुरप्पा ने कर्नाटक की कन्नड़ और संस्कृतिक समाज को टीपू सुल्तान की जयंती मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया था . वैसे तो यह फैसला कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया था लेकिन विपक्ष ने इसका फायदा उठाते हुए येदुरप्पा सरकार को निशाने पर ले लिया ।
इससे पहले जब कर्नाटक में कांग्रेस सरकार थी तब वहां पर टीपू सुल्तान की जयंती को खूब धूमधाम से मनाया जाता था इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर वार करते हुए यह भी कहा था कि हम तो बस वही कर रहे हैं जो बरसों से होता चला आ रहा है”. कर्नाटक में टीपू सुल्तान जयंती को लेकर मामला गर्म ही था कि अब बकरा ईद का मुद्दा सामने आ गया इसलिए येदुरप्पा के लिए यही सही था कि वह त्यौहार का पूरा समर्थन करें ।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured1 day agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?





