बलिया स्पेशल
बीजेपी MLC प्रत्याशी रविशंकर सिंह के सामने सपा के अरविंद गिरी, क्या दे पाएंगे लड़ाई ?
बलिया : बलिया विधान परिषद सीट के लिए बीजेपी ने रविशंकर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से अरविन्द गिरी प्रत्याशी बनाए गए हैं। कांग्रेस और बसपा ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। जबकि नामांकन के लिए अंतिम तिथि 22 मार्च है। बेलथरा रोड तहसील के इब्राहिम पट्टी गांव के रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र हैं। रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने पहली बार 2003 में समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) से MLC बने थे।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव को हराया था। फिर 2009 में बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और समाजवादी पार्टी के रामधीर सिंह को हराया। तीसरी बार 2015 के चुनाव में सपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे और तब उन्होंने भाजपा के ठाकुर अनूप सिंह को हराकर हैट्रिक लगायी थी। विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले ही रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ बीजेपी में शामिल हुए थे। रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ चौथी बार अब बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं और 22 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
वहीं समाजवादी पार्टी ने युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि को मैदान में उतारा है। अरविन्द गिरी रसड़ा विधानसभा के अजीजपुर खड़सरा के रहने वाले हैं। टीडी कालेज से छात्र राजनीति की शुरुआत की। युवजन सभा के सचिव और फिर युवजन सभा के ही प्रदेश महासचिव बने। युवजन सभा की ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में काम कर चुके अरविंद गिरि फिलहाल में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं। अरविन्द गिरी भी 22 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
दोनों ही दिग्गज एक ही तारीख को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर राजनैतिक हलचल तेज हैं। दोनों के समर्थकों में बहुत उत्साह है लेकिन जीत किसकी होगी यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


