बलिया स्पेशल
संस्कृति के परिवार के साथ खड़ी दिखी समाजवादी पार्टी, दिए पांच लाख रूपये
पॉलीटेक्निक की छात्रा बलिया की बेटी संस्कृति राय की लखनऊ में हत्या के बाद से ही लगातार परिवार के साथ खड़ी दिखी समाजवादी पार्टी ने संस्कृति के परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद भी दी है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के जिले के नेताओं के साथ पहुंचे संस्कृति के पिता को चेक दिया। उन्होंने हर समय परिवार के साथ रहने तथा संस्कृति के बहन की पढ़ाई में भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने का भरोसा दिया।
मूल रूप से जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र के नरहीं निवासी उमेश कुमार राय (वर्तमान पता, भगवानपुर, गड़वार रोड) की बेटी संस्कृति लखनऊ में पॉलीटेक्निक की छात्रा थी। वह वहां किराये के कमरे में रहती थी। 21 जून को लखनऊ से घर आने के लिए बादशाहनगर स्टेशन पर जाते समय रास्ते में उसकी हत्या कर दी गयी थी। करीब एक पखवारे बाद हत्या का खुलासा करते हुए लखनऊ पुलिस ने टेम्पो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
उधर, हत्याकांड के बाद से ही समाजवादी पार्टी के नेता लगातार संस्कृति राय के परिजनों से मिलते रहे। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक, नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, सांसद नीरज शेखर, एमएलसी राजपाल कश्यप के साथ ही पार्टी के स्थानीय नेता संस्कृति के घर बारी-बारी से पहुंचे। कांग्रेस के भी तमाम बड़े नेताओं ने घर पहुंचकर संस्कृति के परिजनों को ढांढस बंधाया था।
घटना के बावत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां के नेताओं से बात की और संस्कृति के परिजनों को लखनऊ बुलाया। पार्टी के नेता अरविंद गिरि, मनन दूबे, बबलू तिवारी, सर्वेश्वर पांडे, इम्तियाज अहमद, दीपक सिंह, आशुतोष ओझा, मनोज यादव के साथ संस्कृति के पिता सोमवार को अखिलेश यादव से मिले। उन्होंने पिता के नाम का पांच लाख रुपये का चेक देते हुए भविष्य में भी हरंसभव सहयोग व परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहने का भरोसा दिया।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


