Uncategorized
सपा-बसपा गठबंधन पर जनता की बेबाक राय, क्या मोदी को मात दे पायेगा बुआ-बबुआ गठबंधन… देखिये विडियो.
दोस्तो जैसा कि आप जानते है कि सपा बसपा का गठबंधन हो गया है और इसका ऐलान भी हो चुका है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मायावती ने इस गठबंधन का ऐलान एक प्रेस वार्ता के दौरान किया साथ ही इन पार्टीयो के बीच सीटो का भी बटवारा हो गया है दोनों पार्टी 37 , 37 सीटो पर चुनाव लड़ेंगी क्या ये दोनों पार्टी भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला कर पायेगी दोस्तो हम आज आपको ये बताने जा रे है कि सपा बसपा के गठबंधन पर जनता की क्या राय है आइये आपको बताते है जब जनता से पूछा गया कि क्या सपा बसपा का गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला कर पायेगा तो लोगो ने कहा कि मोदी अब कोई चीज़ नही है और इनका मुकाबला करना बहुत आसान है.
अभी कांग्रेस ने तीन राज्यो में भारतीय जनता पार्टी को हराया है तो अब नरेंद्र मोदी को हराना बहुत आसान है वही कुछ लोग ये भी कहते नज़र आये की 1 क्या दस 15 पार्टी भी गठबंधन कर ले तो भी मोदी का मुक़ाबलक नही कर सकते मोदी ने जो देश के लिए किया है जनता उसे भूल नही सकती लोगो ये भी सवाल किया गया कि क्या नोट बंदी और G S T का असर पड़ेगा चुनाव पर तो जनता ने कहा कि ज़रूर पड़ेगा इससे गरीबो की बर्बादी हुई है.

और अमीरो का फायेदा हुआ है और न कला धन आया न ही 15 लाख एकाउंट में आये कुछ लोग ये कहते हुए नज़र आये की हम समाज वादी है और समाज वादी को ही वोट देते है और देते रहेंगे दोस्तों कुल मिलाकर कुछ जनता का यह कहना है कि अब मोदी को हराना बहुत आसान है क्योंकि कांग्रेस ने अभी तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार थी लेकिन वहीं बीजेपी के सपोर्टर्स का यह कहना है.

की दो पार्टी या 10 पार्टी मिल कर भी चाहे तो नरेंद्र मोदी को नहीं हरा सकती नरेंद्र मोदी का साल 2019 में लोकसभा में आना तय है दोस्तो आपको बता दे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास का काम किया था लेकिन उनका काम लोगो को कुछ खास पसंद नही आया जिसके बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बुरी हार हुई और भारतीय जनता पार्टी की जीत जिसके बाद मुख्यमंत्री के पद पर गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ बैठे .. देखिये विडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





