बलिया- ट्रेन से गिरकर फौजी की मौत, मचा कोहराम !

बलिया डेस्क : बलिया के सिकंदरपुर के रहने वाले जवान की लखनऊ जाते समय गोरखपुर के कुसमी जंगल के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जब ये खबर बलिया के उनके पैतृक गांव डूहा बिहरा पहुंची तो कोहराम मच गया।  जवान का अंतिम संस्कार सिकंदरपुर के डूहा बिहरा स्थित घाघरा तट पर किया गया। जवानों ने उन्हें सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।

बताया जाता है कि डूहा बिहरा निवासी धनंजय सिंह लखनऊ में परिवार सहित रहते थे। वह पिछले दिनों गांव आये थे। छुट्टी खत्म होने के बाद बुधवार को 35 वर्षीय धनंजय सिंह कृषक एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। गोरखपुर से कुछ पहले कुसुमी जंगल के पास उनको उल्टी होने लगी, जब वह बाथरूम की तरफ गये तो बाथरूम में पहले से कोई गया था। वह बोगी का गेट खोलकर उल्टी करने लगे, तभी बेहोश होकर ट्रेन से नीचे गिर गये।

गुरुवार की भोर में स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति के गिरे होने की सूचना जीआरपी को दी। मौके पर जीआरपी के जवान पहुंचे और पॉकेट से टिकट व डायरी से मोबाइल नंबर पर घर सूचना दी।

उधर, धनंजय के साथ जा रहे बेटे ने अपनी मां को फोन कर बताया कि रात में पापा उल्टी करने गये उसके बाद नहीं लौटे। धनंजय की पत्नी सुमन चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उसने परिजनों से बात की तो धनंजय के ट्रेन से गिरने की जानकारी हुई। यह भी बताया कि उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। वहां से बटालियन के लोगों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ आरआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago