सिकदंरपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन आज, राज्यमंत्री होंगी शामिल !

बलिया।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सिकंदरपुर विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन कस्बा अंतर्गत गांधी इंटर कालेज के मैदान में 28अक्टूबर यानी आज 10 बजे दिन में किया जाएगा ।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता महिलाओं के लिए किए गए भाजपा के कार्यों को गिनाया और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी करने की बात समझायी जाएगी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय होंगे। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष संजय यादव, बांसडीह विधायिका केतकी सिंह ,सांसद रविन्द्र कुशवाहा,सुनीता श्रीवास्तव,महिला जिलाध्यक्ष निशु पांडेय समेत आदि दिग्गज उपस्थित रहेंगे।

इसी क्रम में शुक्रवार की रात भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव नें कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इसको लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव  ने जानकारी देते हुए  बताया कि इस कार्यक्रम में भारी जनसंख्या में महिलाओं का आगमन होना है। हमारी पूरी तैयार कार्यक्रम को लेकर हो गई है। इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी जोश है। मैं जिले के सभी सम्मानित बहनों से अपील करता हूँ कि इस कार्यक्रम में शामिल हो कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago