Categories: बलिया

बलिया: छात्रवृत्ति परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षक होंगे सम्मानित

बलिया में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 5 या उससे अधिक छात्र-छात्राओं के चयन वाले विद्यालयों के शिक्षकों और जनपद स्तर पर इस कार्यक्रम में स्वैच्छिक रूप से सहयोग प्रधान करने वाले नोडल शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

उप शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। सम्मान समारोह का आयोजन 29 अक्टूबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं सामाजिक सहयोगियों के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई इण्टर कालेज (लखनऊ) में होगा।

इस सम्मान समारोह में बलिया के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रतिमा उपाध्याय प्राथमिक पाठशाला अमृतपाली, राजेश कुमार सिंह उप्रावि रानीगंज, मोहन प्रसाद उप्रावि टीकादेवरी, चिलकहर शंकर रावत उप्रावि शेरवांकलां, अंदेश कुमार सिंह, उप्रावि भीमहर, नवानगर तथा सुधीर कुमार मिश्र कम्पोजिट विद्यालय सिकन्दरपुर शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago